{"_id":"68794497e2123c9f230f5017","slug":"an-elderly-farmer-died-after-drowning-in-the-nakti-river-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-140924-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नकटी नदी में डूबने से बुजुर्ग किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नकटी नदी में डूबने से बुजुर्ग किसान की मौत
Fri, 18 Jul 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। गांव कल्याणपुर अंटारी के 66 वर्षीय किसान ठाकुर सिंह बुधवार सुबह 11 बजे नकटी नदी में अचानक आए पानी की उफनती लहर में बह गए। पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। उनका शव वीरवार सुबह आईटीआई के साथ लगती नकटी नदी की पटरी के पास पेड़ में फंसा मिला।
मृतक के बेटे देवेंद्र सिंह ने बताया कि उसके पिता ठाकुर सिंह लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त थे। 16 जुलाई की सुबह साढ़े नौ बजे घर से अपने खेत में गए थे। खेत के साथ ही नकटी नदी लगती है। नकटी नदी को पार करते ही ट्यूबवेल लगा है। 11 बजे के करीब गांव में अनाउंसमेंट हुई कि गांव नान्हड़ी का डैम अचानक टूट गया। इस डैम का पानी गांव से गुजरती नकटी नदी की ओर रुख करेगा।
अनाउंसमेंट की सूचना पाकर उसने अपने पिता के मोबाइल पर कॉल की, लेकिन उनका मोबाइल बंद आया। जब खेत में जाकर में जाकर देखा तो नकटी नदी पूरे उफान पर थी। उसके पिता की जूती व छाता नकटी नदी के किनारे पर पड़े मिले। देवेंद्र सिंह ने आशंका जताई कि पिता नकटी नदी पार करके ट्यूबवेल को बंद करने के दौरान वापसी में बह गए होंगे। इसके कारण उनकी मृत्यु हो गई। एसएचओ रोहताश ने बताया कि वीरवार सुबह आईटीआई के साथ लगती नदी की पटरी के पास से ठाकुर सिंह शव बरामद हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।