फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   An effigy lying in the drain was mistaken for a dead body and created a stir

Yamuna Nagar News: नाले में पड़े पुतले को शव समझ मचा हड़कंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
An effigy lying in the drain was mistaken for a dead body and created a stir
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। सिविल लाइन जगाधरी स्थित नाले में कपड़ों में लिपटा शव मिलने की आशंका से हड़कंप मच गया। जिसके बाद आसपास के लोग जमा हो गए। जब शहर जगाधरी पुलिस ने जांच की तो वह रेडीमेड कपड़ों की दुकान के बाहर रखे जाने वाला डमी पुतला निकला। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ले। लोगों में यह चर्चा फैल गई थी कि यह किसी बच्चे का शव है जो यहां पर कपड़ों में लपेट कर फेंका गया है। जगाधरी सिविल अस्पताल रोड पर सेंट थॉमस स्कूल के पास नाला बना हुआ है। सुबह वहां से लोग गुजर रहे थे तो उन्होंने कपड़ों में लिपटा डमी पड़ा देखा। जिसे लोगों ने शव समझ लिया, क्योंकि कपड़ों से उसका सिर इस तरह से दिख रहा था जैसे वह किसी बच्चे की खोपड़ी हो। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। जांच की तो वह डमी निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed