{"_id":"66bd45014ae5342e85067c74","slug":"an-altercation-between-the-owner-and-the-operator-who-came-to-lock-the-center-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-123826-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सेंटर पर ताला लगाने आए मालिक व संचालिका में कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सेंटर पर ताला लगाने आए मालिक व संचालिका में कहासुनी
Thu, 15 Aug 2024 05:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 15 Aug 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। जगाधरी बस स्टैंड के नजदीक स्थित कंप्यूटर सेंटर पर ताला लगाने आए मालिक व सेंटर संचालिका के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उससे अभद्रता की। बीच बचाव में आए पति से मारपीट की। बाद में जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने सेंटर के तीन मालिकों पर केस दर्ज कर लिया है।
कैंप निवासी पूनम ने सेक्टर 17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका जगाधरी बस स्टैंड पर कंप्यूटर सेंटर है। यह सेंटर उन्होंने लगभग 12-13 साल से किराए पर लिया हुआ है। देर शाम सेंटर का मालिक संजय अग्रवाल, पवन कुमार व राजीव अग्रवाल अचानक सेंटर पर आए तो उसे ताला लगाने लगे। जब उसने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उससे अभद्रता की। आरोपियों ने उससे गाली गलौज की। बीच बचाव करने जब उसके पति आगे आए तो आरोपियों ने उसके पति से भी मारपीट करनी शुरू कर दी। जिससे उसका पति घायल हो गया। आरोपियों ने उसका भी हाथ मरोड़ा और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने इस दौरान उसके छह साल के बेटे का भी धमकाया। बाद में आरोपी उन्हें धमकाते हुए वहां से चले गए। इस शिकायत पर सेक्टर 17 थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।