फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ambala - Saharanpur track the movement of trains will stop at the last thirteen hours

अंबाला-सहारनपुर ट्रैक पर कल तेरह घंटे बंद रहेगी ट्रेनों की आवाजाही

Sat, 14 Jun 2014 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Sat, 14 Jun 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
Ambala - Saharanpur track the movement of trains will stop at the last thirteen hours
रविवार सुबह छह बजे तक शाम सात बजे तक  अंबाला-सहारनपुर ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही बंद रहेंगी। यमुना नदी के कलानौर पर बने अस्थायी पुल को हटाकर स्थायी रखने के लिए रेलवे की ओर सेे 12 घंटे का ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान रूट की कुछ ट्रेनें रद्द कर दी गईं हैं जबकि कुछ के रूट डायवर्ट किए गए हैं। कई ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट भी किया गया है। रूट के बीच पड़ने वाले सभी रेलवे स्टेशनों के अधिकारियाें को इसकी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन


बाढ़ में बह गया था रेलवे पुल
बीते वर्ष यमुना नदी में आई बाढ़ से कलानौर रेलवे पुल बह गया था। इस कारण करीब तीन दिन जगाधरी रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा था। बाद में रेलवे ने अस्थायी पुल का निर्माण कर रेल यातायात सामान्य कर स्थायी पुल के निर्माण शुरू कर दिया था। इसके बाद से अंबाला और सहारनपुर से आने-जाने वाली सभी ट्रेनें पुल पर 0 से 5 के काउशन पर चल रही थीं। नवनिर्मित पुल के बनकर तैयार होने पर रेलवे ने पहले एक जून को 12 घंटे का ब्लॉक लेकर पुराने अस्थायी पुल के स्थान पर नए पुल को रखने का मन बनाया था। साथ ही अंबाला-सहरानपुर रूट के सभी रेलवे स्टेशनों के अधिकारियों को इससे संबंधित पत्र भी जारी किया गया था। किंतु किन्हीं कारणों के चलते रेलवे ने इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
सहारनपुर से नंगल डैम सवारी गाड़ी, लखनऊ-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस, दिल्ली-अंबाला कैंट, कालका-दिल्ली सवारी गाड़ी, मेरठ से अंबाला सवारी गाड़ी, दिल्ली-अंबाला पैसेंजर, सहारनपुर से अंबाला और अंबाला से सहारनपुर, अंबाला से नई दिल्ली जाने वाली दोनों तरफ की एक्सप्रेस गाड़ियां, ऋषिकेश-श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस, ऋषिकेश से अंबाला, अंबाला से ऋषिकेश, दोपहर वाली दोनों तरफ की लखनऊ चंडीगढ़ सद्भावना एक्सप्रेस सहारनपुर से चंडीगढ़, दोनों तरफ की लखनऊ -चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस, डाउन साइड में जालंधर से दिल्ली जाने वाली एक्सप्रेस गाड़ी रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गाड़ियों के बदले रूट
लंबी दूर तय करने वाली गाड़ियों के रूट बदले गए हैं। इनमें दरभंगा से अमृतसर मुरादाबाद से होते हुए दिल्ली और पानीपत कुरुक्षेत्र होते हुए अंबाला पहुंचेगी, जबकि अमृतसर से दरभंगा जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस अंबाला से दिल्ली होते हुए वाया मुरादाबाद दरभंगा जाएगी। कालका- दिल्ली सवारी गाड़ी इस दिन गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर न होते हुए दिल्ली से पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र होते हुए अंबाला पहुंचेगी और कालका के लिए रवाना होगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed