{"_id":"68c70f995f128d4442055e34","slug":"ambala-and-kurukshetra-girls-are-champions-in-weight-lifting-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-143825-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: भारोत्तोलन में अंबाला व कुरुक्षेत्र की लड़कियां चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: भारोत्तोलन में अंबाला व कुरुक्षेत्र की लड़कियां चैंपियन
Mon, 15 Sep 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
खुशी जाहिर करते खिलाड़ी और मौजूद अतिथि व अन्य। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। तेजली खेल परिसर में चल रही शिक्षा विभाग की 58वीं हरियाणा राज्य विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। यमुनानगर में लड़कियों के भारोत्तोलन व लड़कों की लॉन टेनिस के मुकाबले करवाए गए। अंबाला व कुरुक्षेत्र की लड़कियां भारोत्तोलन की अंडर-17 व 19 आयु वर्ग में ओवरऑल विजेता बनीं। वहीं, लड़कों की लॉन टेनिस की अंडर-14 में करनाल विजेता रहा। अंडर-17 व 19 की प्रतियोगिता में गुरुग्राम के लड़कों ने बाजी मारी।
समापन पर उप-जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता त्यागी मुख्यातिथि रहीं। शिक्षा निदेशालय की ओर से जिला विभाग को राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की भारोत्तोलन व लॉन टेनिस के मैच करवाने की जिम्मेदारी मिली थी। तेजली खेल परिसर में लड़कियों की भारोत्तोलन व लड़कों की लॉन टेनिस प्रतियोगिता करवाई गई।
भोरोत्तोलन की अंडर-17 व 19 आयु वर्ग में आठ-आठ भार वर्ग श्रेणियों में सभी जिलों से पहले दो विजेताओं भाग लिया था। वहीं, लॉन टेनिस में अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग में सभी जिलों से पहले दो विजेताओं ने भाग लिया। खिलाड़ियों के रहने व खाने-पीने की व्यवस्था विभाग की ओर से तेजली खेल परिसर और राजकीय विद्यालयों में की गई थी।
विज्ञापन
अंडर-17 भोरोत्तोलन में ओवरऑल प्रथम विजेता अंबाला बना और दूसरे स्थान पर पानीपत रहा। वहीं, अंडर-19 में कुरुक्षेत्र की लड़कियों ने ओवरऑल विजेता बनीं और मेजबान यमुनानगर में दूसरे स्थान पर रहा। मुख्यातिथि उप-जिला शिक्षा अधिकारी ने विजेताओं को पदक व ट्रॉफी भेंटकर सम्मानित किया।