फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Amazing property survey: House visible online on the plot, missing from the site

संपत्ति सर्वे का कमाल : प्लॉट पर ऑनलाइन दिख रहा मकान, साइट से गायब

Sat, 16 Sep 2023 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 16 Sep 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Amazing property survey: House visible online on the plot, missing from the site
राहुल शर्मा
विज्ञापन

यमुनानगर। सेक्टर-17 के पार्ट-2 में 216 वर्गगज के प्लॉट पर ऑनलाइन एनडीसी पोर्टल पर मकान दिख रहा है। ये देख पहले तो प्लॉट मालिक के परिवार की खुशी का ठिकाना न रहा, पर बाद में साइट पर पहुंच पहले जैसा प्लॉट देख हैरत में पड़ गया। क्योंकि ऑनलाइन दिख रहा मकान साइट पर प्लॉट से गायब था। परिवार ने पूरी बात वार्ड पार्षद रामआसरा भारद्वाज को बताई, जिन्होंने उनकी उलझन दूर कर स्पष्ट किया कि यह शहर के नए संपत्ति सर्वे की त्रुटि है। इसकी जांच कराने पर परिवार ने पाया सर्वे में प्लॉट की नई आईडी एनडीसी पोर्टल पर सर्च करने पर पड़ोसी को मालिक बताकर उसके मकान का फोटा दर्शाया गया है।
सेक्टर-17 निवासी कमल ने बताया कि उन्होंने सेक्टर-17 पार्ट-2 में दो वर्ष पहले पत्नी के नाम से 216 वर्गगज प्लॉट लिया था। संपत्ति के सर्वे के बाद काफी लोगों की संपत्ति आईडी में त्रुटियां का पता लगा तो उन्होंने भी 13 सितंबर को उक्त प्लाॅट की नई आईडी का पता किया। इसमें सर्वे में बनी नई सहित अपनी संपत्ति की पुरानी आईडी एनडीसी पोर्टल पर सर्च करने पर पाया कि उनके प्लॉट को मकान दर्शाया जा रहा है। इस बारे में वार्ड पार्षद रामआसरा से बात की। तब पता चला कि यह नए संपत्ति सर्वे की त्रुटि के चलते हुआ है। इसमें जांच कराई तो पाया कि उनके प्लॉट की संपत्ति आईडी पर ऑनलाइन जो मकान दिख रहा है, वह पड़ोसी का है। पड़ोसी को ही प्लॉट की संपत्ति आईडी सर्च करने पर संपत्ति मालिक दर्शाया जा रहा है। यह त्रुटि कैसे व कब तक दूर होगी, इसे लेकर असमंजस में हैं।
विज्ञापन

-----
प्लान के तहत बनी हुडा की संपत्ति को चुनौती दे रहा सर्वे
पार्षद रामआसरा भारद्वाज ने कहा कि यूएलबी (अर्बन लोकल बॉडी) के याशी द्वारा किया सर्वे हुडा की प्लानिंग को चुनौती देता नजर आ रहा है। जबकि हुडा के सेक्टर प्लानिंग के तहत विकसित होते हैं और यहां के सभी प्लॉट व मकान नियमों व पूरे रिकॉर्ड के तहत हैं। ऐसे में सेक्टरों में सर्वे की जरूरत नहीं थी। अब लोग अपनी संपत्तियों का ब्योरा ठीक कराने को निगम कार्यालय चक्कर काटने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वर्जन-
संपत्ति आईडी की त्रुटियों में सुधार के लिए नगर निगम की ओर से शिविर लगाकर आपत्तियां ली जा रही है। साथ ही उनका निपटान किया जा रहा है। प्रयास है कि जल्द सभी संपत्तियों की त्रुटियों में सुधार कर लिया जाए।
- आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article