फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Amazing: NOTA got more votes than many candidates

Yamuna Nagar News: गजब ः नोटा ले गया कई प्रत्याशियों से ज्यादा वोट

Wed, 05 Jun 2024 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 05 Jun 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Amazing: NOTA got more votes than many candidates
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अंबाला लोकसभा की सभी विधानसभाओं में 6371 लोगों को एक भी प्रत्याशी पसंद नहीं आया। इन लोगों ने किसी प्रत्याशी को वोट न देकर नोटा का बटन दबाया। नोटा को जो वोट मिले हैं वह कुल पोल हुए वोट का 0.48 प्रतिशत है।
जिले की तीन विधानसभा में 1910 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। वहीं कुरुक्षेत्र लोकसभा में 2428 लोगों ने नोटा का बटन दबाया, जो कुछ वोट पोल का 0.2 प्रतिशत है। वहीं रादौर विधानसभा के 321 लोगों ने नोटा का बटन दबाकर सभी प्रत्याशियों को नकार दिया।
विज्ञापन

अंबाला लोकसभा में नोटा का जो बटन 6371 बार दबा है वह नौ प्रत्याशियों को मिले वोट से भी ज्यादा है। जिन प्रत्याशियों को नोटा से कम वोट मिले हैं उनमें किरण पूनिया को 6016, राकेश कुमार को 3091, बलजीत सिंह को 2456, मेहर सिंह चालिया को 2362 वोट, गुलाब सिंह नरवाल को 1674, सूरज कुमार को 1492, मोहर सिंह रिटायर्ड स्टेशन मास्टर को 1246, मामचंद रत्तूवाला को 1244 व डॉ. नितेश चोपड़ा को 850 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कुरुक्षेत्र लोकसभा में चुनाव लड़ रहे 22 प्रत्याशियों को नोटा से कम वोट मिले हैं। इनमें इंद्रजीत कांबोज को 2113 वोट, पंडित अनिल उपाध्याय को 2056, अश्वनी शर्मा को 2029, कामरेड ओम प्रकाश शास्त्री को 1812, सुरेंद्र सिंह को 1599, अमित मलिक को 1506, पताशो देवी को 1379, डॉ. महेश चंद गौड़ को 1340, जयप्रकाश शर्मा को 1154, वरूण गुप्ता को 1134 मत मिले।

वहीं सतनाम बाजीगर को 1066, नरेश कुमार को 1032, सतीश ढुल को 997, प्रदीप सैनी को 960, सेवा सिंह को 718, कामरेड रमेश खटकड़ को 717, विशाल कुमार को 715, ओम प्रकाश इंदल को 678, भूल सिंह को 626, सन्नी कश्यप को 576, रामदिया को 556 व मंगत राम को 509 वोट पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed