{"_id":"62c0af0bd66a891d354e3186","slug":"amarnath-yatra-begins-hundreds-of-people-are-leaving-the-district-daily-yamuna-nagar-news-knl1133977172","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा शुरू, जिले से रोजाना सैकड़ों लोग हो रहे रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा शुरू, जिले से रोजाना सैकड़ों लोग हो रहे रवाना
विज्ञापन
Amarnath Yatra begins, hundreds of people are leaving the district daily
- फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। कश्मीर स्थित अमरनाथ धाम की यात्रा 30 जून से शुरू हो गई। बाबा बर्फानी व यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। 30 जून से ही जिले से श्रद्धालुओं के जत्थे बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना होना शुरू हो गए थे। शनिवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमरनाथ धाम की यात्रा के लिए रवाना हुए।
अमरनाथ यात्रा के साथ ही जम्मूतवी जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ हो गई है। इस रूट की गाड़ियों में इन दिनों सीट नहीं मिल पा रही है। वहीं यात्रा के लिए शहर में टैक्सी व मिनी ट्रैवलर की भी मांग बढ़ गई है। शहर के टूर एंड ट्रैवल एजेंसी संचालक संदीप ने बताया कि इन दिनों अमरनाथ यात्रा के लिए उनके पास काफी बुकिंग आ रही है। सबसे ज्यादा मिनी ट्रैवलर बस की मांग है। इसमें 16 से 20 सीट होती हैं, जो परिवारों व दोस्तों के लिए बेहतरीन विकल्प है।
बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण दो साल श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए नहीं जा पाए थे। ऐसे में अब पाबंदियां न होने से लोगों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। इसके लिए श्रद्धालुओं ने अप्रैल से ही पंजीकरण करवाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
सीटों की मांग से ट्रेनों में वेटिंग
अमरनाथ यात्रा के चलते ट्रेनों में सीट की काफी मांग है। यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन से जम्मूतवी जाने वाली गाड़ियों में लंबी वेटिंग चल रही है। जिस कारण लोगों को सीट नहीं मिल पा रही है और परेशानी उठानी पड़ रही है। ऋषिकेश से चलकर श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली हेमकुंड एक्सप्रेस में इन दिनों वेटिंग 50 के पार है। जबकि हावड़ा से जम्मूतवी जाने वाली हिमगिरी में वेटिंग 80 के पार चल रही है। इसी तरह गोरखपुर से जम्मू जानी वाली अमरनाथ एक्सप्रेस में भी कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है। कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस में भी वेटिंग 60 के पार चली गई है। इस दौरान जम्मू रूट की गाड़ियों में भीड़ है।
जय बाबा बर्फानी के जयकारे लगाकर रवाना हुए श्रद्धालु
रादौर। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए क्षेत्र से श्रद्धालु जम्मू के लिए रवाना हुए। जहां से वे कश्मीर जाएंगे। इस दौरान क्षेत्रवासी श्रद्धालु राजेश कुमार, डॉ. सर्जन, अशोक कुमार, नितिन कांबोज ने बताया कि अमरनाथ धाम की यात्रा बेहद सुखद अहसास है। बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। भारतीय संस्कृति की प्रसिद्ध तीर्थ यात्राओं में बाबा अमरनाथ की यात्रा का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने बताया कि वे पहले भी यात्रा कर चुके हैं। बाबा बर्फानी के दर्शन मात्र से व्यक्ति सभी दुखों व मोह माया से मुक्ति पाता है।