{"_id":"68c71366b57541307d07ab79","slug":"amarnath-express-now-stops-at-dharhara-station-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-143832-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अमरनाथ एक्सप्रेस का अब धरहरा स्टेशन पर ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अमरनाथ एक्सप्रेस का अब धरहरा स्टेशन पर ठहराव
Mon, 15 Sep 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। बिहार के मुंगेर जिले के धरहरा जाने वाले लोगों को परेशानी नहीं होगी। रेलवे ने जम्मूतवी भागलपुर के बीच चलने वाली अमरनाथ ट्रेन का ठहराव धरहरा स्टेशन पर किया है। अमरनाथ एक्सप्रेस का धरहरा में ठहराव होने से जिले में काम करने वाले बिहार के श्रमिकों सहित हजारों लोगों को होगा।
इसकी अधिसूचना जारी कर रेलवे ने आरक्षित टिकट प्रणाली में अपडेट कर दिया है। यह ठहराव 18 सितंबर से होगा। जम्मूतवी-भागलपुर गाड़ी संख्या 15097-98 अमरनाथ एक्सप्रेस का धरहरा स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव दिया गया है। धरहरा जाने के लिए लोगों को दूसरे स्टेशन पर नहीं उतरना पड़ेगा। पहले धरहरा जाने के लिए लोगों को अभयपुर स्टेशन पर उतरना पड़ता था।
यहां से दूसरी ट्रेन लेकर धरहरा जाना पड़ता था। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। बता दें कि धरहरा में योग विश्वविद्यालय है, जहां पर प्रदेशभर के विद्यार्थी पढ़ते हैं। इस क्षेत्र के 40 हजार श्रमिक जिले की विभिन्न उद्योगिक ईकाइयों में काम करते हैं। पहले उन्हें धरहरा जाने के लिए अभयपुर स्टेशन पर उतरना पड़ता था।
विज्ञापन
अब यमुनानगर जगाधरी से उन्हें सीधी ट्रेन मिल गई है। दशमेश कॉलोनी निवासी सतेंद्र यादव, राजा मोर्या ने बताया कि इसका लोगों को काफी लाभ पहुंचेगा। उनका पैतृक घर धरहरा में है। इससे पहले उन्हें धरहरा जाने के लिए अभयपुर या जमालपुर स्टेशन पर उतरना पड़ता था। अब वे यहां से सीधे धरहरा जा सकेंगे।
रेलवे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख कर काम कर रही है। मांग के अनुरूप ट्रेनों का संचालन के साथ उनका ठहराव किया जाता है। अमरनाथ एक्सप्रेस को धरहरा स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव दिया गया है। - एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक।