फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Already married young man took the girl to Panchkula and got married, made relations in Chandigarh

पहले से शादीशुदा युवक ने युवती को पंचकुला ले जाकर रचाई शादी, चंडीगढ़ में बनाए संबंध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Already married young man took the girl to Panchkula and got married, made relations in Chandigarh
यमुनानगर। पहले से शादीशुदा युवक ने एक युवती को पंचकूला ले जाकर मंदिर में शादी रचाई। इसके बाद आरोपी ने चंडीगढ़ के एक होटल में उसके साथ कई बार संबंध बनाए। जब युवती को आरोपी के पहले से शादीशुदा होने का पता चला तो उसने विरोध जताया। जिस पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। युवती का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने अपने साथियों के साथ भी संबंध बनाने का उस पर दबाव बनाया। मना करने पर उससे मारपीट की गई और तांत्रिक क्रियाएं की गई। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक समेत छह लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय युवती ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शहर के निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। तीन मार्च को जब स्कूल से घर जाने के लिए निकली तो आजाद नगर निवासी विकास कालड़ा उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ बाइक पर बिठा कर ले गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसे अपने दो साथियों के साथ कार में पंचकूला ले गया। वहां उसके साथ मंदिर में शादी की। इसके बाद उसे चंडीगढ़ के एक होटल में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ कई बार गलत काम किया। युवती ने बताया कि इस दौरान आरोपी ने उसके कानों से सोने की बाली निकालकर नकली बाली व मंगलसूत्र उसके गले में डाल दिया। युवती ने बताया कि उनकी कॉलोनी में रहने वाली मनप्रीत कौर ने उसे पहली बार विकास से मिलाया था और उसकी दोस्ती कराई थी। उसकी शादी के कुछ दिन बाद उनके पास शादीपुर निवासी रेनू चावला व कालू चावला आए। इस दौरान दोनों आरोपी विकास से बातचीत करने लगे कि जैसे तूने पहली वाली को छोड़ दिया था, इसे भी वहीं छोड़ आ। जब उसने यह बात सुनी तो उसे पता चला कि विकास पहले से शादीशुदा है। उसने झूठ बोलकर शादी की। जब उसने विरोध जताया तो आरोपी विकास व कालू चावला ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान दोनों आरोपियों ने शराब के नशे में उसके साथ संबंध बनाए और उसका वीडियो भी बनाया। किसी को कुछ बताने पर आरोपियों ने उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने बताया कि एक दिन आरोपी विकास ने उस पर तेजली निवासी सन्नी के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। उसके मना करने पर आरोपी ने उससे मारपीट की और उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती ने बताया कि आरोपी ने अब उसका घर से निकलना बंद कर दिया था। एक दिन मौका पाकर वह आरोपी के चंगुल से निकलकर घर पहुंची और आपबीती परिजनों को सुनाई। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी विकास कालड़ा, रेनू चावला, कालू चावला, मनप्रीत कौर, सन्नी सहित व रियाज के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सतीश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed