फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Already married woman made second marriage, then cheated 17 lakh rupees in the name of agreement

पहले से शादीशुदा महिला ने रचाई दूसरी शादी, फिर समझौते के नाम पर ठगे 17 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
Already married woman made second marriage, then cheated 17 lakh rupees in the name of agreement
यमुनानगर। पहले से शादीशुदा महिला ने दूसरी शादी रचाकर दूसरे पति व उसके पिता पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवा दिया। इसके बाद आरोपी महिला ने तलाक लेने की एवज पर दूसरे पति से 34 लाख रुपये की मांग की। आरोपी महिला ने समझौते व तलाक लेने की एवज पर उनसे 17 लाख रुपये ले लिए और 17 लाख रुपये बाद में लेने की बात हुई।
विज्ञापन

इसी दौरान उन्हें पता चला कि आरोपी महिला पहले से शादीशुदा है। उनसे रुपये ऐंठने के लिए आरोपी महिला ने अपने पहले पति के साथ मिलकर योजना बनाकर उनसे रुपये ऐंठे हैं। महिला की सच्चाई पता चलने के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ के मेन रोहटा रोड निवासी वीरेंद्र सिंह ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे शोभित आत्रेय की शादी 30 जनवरी 2012 को जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी निशा के साथ हुई थी। शादी के बाद उसका बेटा व पुत्रवधू मुंबई चली गई थी। बीच-बीच में वह अपने मायके में आती रहती थी। वर्ष 2013 में आरोपी निशा ने उसके बेटे शोभित आत्रेय, बेटी, दामाद व उसपर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवा दिया था। पुलिस जांच में उसकी बेटी और दामाद की कोई संलिप्ता नहीं मिली। इसके बाद उस पर व उसके बेटे पर केस चला। वर्ष 2018 में अदालत ने उन दोनों को भी बरी कर दिया। इसी बीच आरोपी निशा उसके बेटे से खर्चा लेती रही, इस दौरान विवाद भी हुआ। जिस पर उन्होंने निशा के खिलाफ मेरठ में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं निशा ने दोबारा उन पर मुंबई में केस दर्ज करा दिया।
बाद में आठ मार्च 2021 को दोनों पक्षों के बीच समझौता और उसमें तय हुआ कि दोनों का तलाक होगा। जिसकी एवज पर निशा को 34 लाख रुपये देने की बात फाइनल हुई। उन्होंने 17 लाख रुपये निशा को पहले दे दिए और 17 लाख रुपये बाद में देने तय हुए। इसी दौरान उन्हें पता चला कि उसके बेटे से शादी करने से पहले निशा की जगाधरी निवासी अरूण शर्मा के साथ शादी हो चुकी थी। आरोपी निशा ने अपने पहले पति अरूण, भाई राजीव कुमार व मां रूकमणि के साथ योजना बनाकर उसके बेटे से रुपये ऐंठने के लिए शादी की थी।

आरोप है कि आरोपी निशा ने उनसे धोखाधड़ी कर 17 लाख रुपये ठगे है। शहर जगाधरी पुलिस ने मामले में आरोपी निशा, उसके पहले पति अरूण, भाई राजीव कुमार व मां रूकमणि के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई राजेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed