फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Along with dengue, malaria is also spreading, danger increases

Yamuna Nagar News: डेंगू के साथ मलेरिया भी पसार रहा पैर, बढ़ा खतरा

Thu, 26 Sep 2024 07:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 26 Sep 2024 07:09 AM IST
विज्ञापन
Along with dengue, malaria is also spreading, danger increases
यमुनानगर। जिले में डेंगू के साथ मलेरिया ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। जिले में अब तक डेंगू के 26 मरीज और मलेरिया के भी तीन मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि मलेरिया के तीन मामलों में दो बाहर के हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के खतरे को लेकर सतर्क हो गया है और अपने इंतजाम बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बारिश के बाद जिले में डेंगू का खतरा तेजी से बढ़ा है। प्रतिदिन डेंगू के संदिग्ध मरीज जांच कराने के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंच रहे हैं। वहीं, मरीजों की जांच में अब तक जिले में 26 मरीजों में डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। इन सभी मरीजों का उपचार सरकारी चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा है। वहीं जिले में डेंगू के मरीजों को तलाश करने के लिए अभियान चलाया गया है। शहर और देहात के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में 1449652 घरों का सर्वे किया जा चुका है। 24 सितंबर को टीम ने शहरी क्षेत्र में 2233 घरों और देहात क्षेत्रों में 3762 घरों का सर्वे कर संदिग्ध मरीजों की तलाश की है। मंगलवार को डेंगू के 110 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर जांच को भेजे थे। अब तक टीमें 7679 मरीजों की जांच करा चुकी है। इनमें से 26 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन

---------

2022 और 23 में बरपाया था कहर
डेंगू ने वर्ष 2022 और 2023 में जिले में जमकर कहर बरपाया था। 2022 में जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 932 तक पहुंच गई थी। इनमें से चार मरीजों की मौत भी हुई थी। जबकि, पिछले साल जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी थी। जिले में कुल 734 मरीजों में डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
मलेरिया के मिले तीन मरीज
स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के साथ साथ मलेरिया की भी की जांच करानी शुरू कर दी है। अब तक जिले में मलेरिया के तीन केस सामने आए हैं। इनमें से एक केस उत्तर प्रदेश का है। जबकि, एक सीआईएसएफ का जवान है। जबकि, एक केस छछरौली क्षेत्र का है।



--
फैक्ट फाइल डेंगू
वर्ष केस मौत
2019 51 0
2020 36 0
2021 241 0
2022 932 4
2023 734 0
वर्ष 2024 में अब तक केस- 26
----------
मलेरिया
वर्ष केस मौत
2019 21 0
2020 3 0
2021 4 0
2022 1 0
2023 1 0
2024 में अब तक 3 0
--------
वर्ष 2022 में चिकनगुनिया के केस -22
वर्ष 2023 में चिकनगुनिया के केस- 446
2024 में अब तक चिकनगुनिया के केस- 2


----
वर्जन
डेंगू मलेरिया की रोकथाम को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल में उपचार के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मरीजों के सैंपल लेकर जांच कराने को टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में लगाई गई हैं। जो मरीज मिले हैं उनका उपचार चल रहा है। सभी की हालत में सुधार है।
-डॉ. सुशीला सैनी, जिला मलेरिया अधिकारी यमुनानगर।

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed