फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Alleged misdeed and abortion , Yamunanagar

दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Alleged misdeed and abortion , Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की एक कालोनी में किराए के मकान में रहने वाली तलाकशुदा महिला ने शादी का झांसा देकर एक युवक पर आठ माह तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसका गर्भपात करवा दिया और शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपी युवक ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। पीड़िता पंजाब से यहां नौकरी की तलाश में आई थी। नौकरी न मिलने पर सिलाई कढ़ाई का काम करती थी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पंजाब निवासी महिला ने महिला पुलिस थाने में दी गई शिकायत में बताया कि उसका अपने पति से तलाक हो गया था। इसके बाद वह यहां नौकरी की तलाश में आई थी। नौकरी न मिलने पर वह सिलाई कढ़ाई का काम करने लगी और यहीं पर किराए के मकान में रहने लगी। इस दौरान उसकी मुलाकात गुमथला निवासी अमन कुमार के साथ हुई। आरोपी ने उसे कहा कि वह उसका व उसके बच्चों का खर्च उठाएगा। वह उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह ले। पीड़िता ने बताया कि 25 फरवरी को वह घर पर थी।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी अमन कुमार उसके घर पर आया और साथ में कोल्डड्रिंक की बोतल लेकर आया। आरोपी ने उसे कोल्डड्रिंक पीने के लिए दी। कोल्डड्रिंक पीते ही वह बेसुध हो गई। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया और मोबाइल से उसकी फोटो खींच ली। जब उसे होश आया तो उसने आरोपी को इस बारे में पूछा। आरोपी ने उसे कहा कि वह उससे शादी कर लेगा। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ कई बार संबंध बनाए। इससे वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसने आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया और उसका जबरदस्ती गर्भपात करवा दिया। पीड़िता ने बताया कि उसे पता चला कि आरोपी युवक ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली है। परेशान होकर उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात करवाने समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। महिला थाना प्रभारी सोमवती का कहना है कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात करवाने समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed