फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Alleged cheating of two and a half lakhs in the name of job, Yamunanagar

नौकरी के नाम पर पौने दो लाख की ठगी का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Alleged cheating of two and a half lakhs in the name of job, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक दंपती पर फील्ड इंस्पेक्टर की नौकरी दिलवाने के नाम पर पौने दो लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। आरोप यह भी है कि आरोपियोें ने फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिया और अपने ऑफिस में छह माह तक काम करवाया और वेतन नहीं दिया। युवक ने जब रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे जाति सूचक शब्द बोलकर अपमानित किया। पीड़ित की शिकायत पर गांधी नगर पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी, जाति सूचक शब्द बोलने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अंबाला के गांव धनौरा निवासी रवि कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात प्रहलादपुरी कालोनी निवासी आरती सिंधू व उसके पति योगेश सिंधू के साथ हुई। आरोपियों ने उसे बताया कि वह बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का काम करते है। इस दौरान आरोपी ने उसे भी फील्ड इंस्पेक्टर की नौकरी दिलाने का झांसा दिया और 1.75 लाख रुपये खर्च आने की बात कही। वह आरोपी की बातों में आ गया। उसने एक लाख 20 हजार रुपये आरोपी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए और 46 हजार रुपये उन्हें नकद दिए।
विज्ञापन

इसके बाद 17 सितंबर 2020 को नवयुग क्रिएशन हेड ऑफिस करनाल के लेटर पैड पर तैयार फर्जी ज्वाइनिंग लेटर उसके पास आया, जिस पर ग्रेड पे 9300-34800 दर्शाया हुआ था। लेटर पर लिखा हुआ था कि आपको पांच अक्तूबर 2020 को सभी दस्तावेजों के साथ भर्ती बोर्ड पर्सनल ब्रांच कृष्णा कालोनी में मिलना है। इसके बाद वह आरोपियों के इस ऑफिस में काम करने लगा। छह माह बीत जाने पर भी उसे कोई वेतन नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसने आरोपियों को नौकरी लगाने के लिए दिए रुपये मांगे तो आरोपियों ने वह भी देने से मना कर दिया। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने उसे जाति सूचक शब्द बोलकर ऑफिस से निकाल दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी दंपती आरती सिंधू व उसके पति योगेश सिंधू के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देने व एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांधी नगर थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed