फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Allegations of not arresting the accused

Yamuna Nagar News: आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने का आरोप

Sun, 27 Jul 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 27 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Allegations of not arresting the accused
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आत्महत्या के मामले में बूड़िया थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं। मृतक के परिजनों ने एसपी कमलदीप गोयल को शिकायत देकर जांच उच्चाधिकारी से कराने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए मांग उठाई है।
गांव मेहरमाजरा की बाला देवी ने बताया कि करीब एक माह पहले 24 वर्षीय बेटे गोपाल किशन ने फतेहगढ़ पुल के पास जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले गोपाल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डाला था।
विज्ञापन

इसमें गोपाल ने पत्नी व ससुराल पक्ष पर तंग करने के आरोप लगाए थे। बाला देवी ने बताया कि गोपाल पेट्रोल पंप पर काम करता था। उसकी सात माह पहले रादौर के गांव छोटाबांस की सीमा से शादी हुई थी। इसके कुछ माह बाद सीमा ने गोपाल सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत देकर मायके चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां जाकर गोपाल सहित ससुरालियों पर दहेज मांगने के आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दे दी।
आरोप है कि केस वापस लेने के लिए छह लाख रुपये मांगे जा रहे थे। साथ ही रुपये न देने पर फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। इससे गोपाल मानसिक तनाव में चल रहे थे। परिवार वालों ने उन्हें काफी समझाया। इसके बाद भी गोपाल सामान्य नहीं हो सके।

आरोप है कि इसी से परेशान होकर गोपाल ने आत्महत्या की। इससे पहले इंस्टाग्राम पर डाले वीडियो में गोपाल ने पत्नी व उसके परिवार के छह लोगों पर आरोप लगाए। मामले में थाना बूड़िया पुलिस ने गोपाल की पत्नी सीमा सहित भूपेंद्र, सागर, अमरनाथ, कमलेश, चाचा तुषा, रिंकू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, पर गिरफ्तारी नहीं की। परिवार के लोग कई बार थाने के चक्कर काट चुके हैं, पर कार्रवाई नहीं हो रही है। पुलिस जांच की बात कहकर टालमटोल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed