फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Allegations of corruption in the construction of crematorium

Yamuna Nagar News: श्मशान के निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप

Fri, 08 Aug 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 08 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Allegations of corruption in the construction of crematorium
व्यासपुर के श्मशान घाट में टूटी टाइलें। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। व्यासपुर के श्मशान घाट में हुए लाखों रुपये के विकास कार्यों में धांधली के आरोप लग रहे हैं। जो टाइलें श्मशान घाट में लगाई गई वह कुछ दिन बाद ही उतर गई। एसडीएम व्यासपुर जसपाल सिंह गिल ने निर्माण कार्य करने वाले एजेंसी दी रूहानी को-ऑपरेटिव लेबर एंड कंस्ट्रक्शन सोसाइटी व्यासपुर को नोटिस जारी किया है।
उन्होंने सोसाइटी को काम को ठीक करके एसडीएम कार्यालय में सूचना देने की बात कही है। वहीं श्मशान घाट की देखरेख के लिए बनी शांति द्वार कमेटी व्यासपुर के पदाधिकारियों ने निगरानी कमेटी बनाकर काम कराने की मांग की है। उधर, पंचायत विभाग के एसडीओ कमेटी का ही दोष निकाल हैं। शांति द्वार कमेटी एसडीओ पर ठेकेदार को बचाने के आरोप लगा रही है।
विज्ञापन

दरअसल श्मशान घाट व्यासपुर में कई काम होने थे। जैसे इंटरलॉक टाइल लगाने, बैठने के लिए लगे बैंच पर टाइलें लगाना, दीवारों पर सफेट पुट्टी समेत अन्य कार्य होने थे। इसके लिए श्मशान घाट की देखरेख के लिए बनी शांति द्वार कमेटी के अध्यक्ष सुभाष तुली के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बीडीपीओ से विकास कार्य कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए सरकार की तरफ से 10 लाख 27 हजार रुपये का बजट जारी किया गया था। यह कार्य टेंडर के माध्यम से कराया जाना था। इसके लिए दी रूहानी को-ऑपरेटिव लेबर एंड कंस्ट्रक्शन सोसाइटी व्यासपुर को वर्क अलॉट किया गया था।
श्मशान घाट में निर्माण कार्य करने वाले एजेंसी दी रूहानी को-ऑपरेटिव लेबर एंड कंस्ट्रक्शन सोसाइटी व्यासपुर को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें उन्हें कहा गया है कि जो कमियां हैं उन्हें दूर किया जाए। काम पूरा करने के बाद इस बारे में एसडीएम कार्यालय में सूचना दी जाए। - जसपाल सिंह गिल, एसडीएम व्यासपुर।

कमेटी ने श्मशान घाट में मूृर्ति स्थापना करवाई थी। जिसके लिए टाइलों को तोड़ दिया गया। वहीं जो कमियां हैं उन्हें निर्माण करने वाली एजेंसी की सिक्योरिटी राशि से ठीक करवा दिया जाएगा।

- रणधीर सिंह गिल, एसडीओ पंचायती राज व्यासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed