फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Allegations of assault and molestation between mother and son over transaction dispute

Yamuna Nagar News: लेन-देन के विवाद में मां-बेटे से मारपीट, छेड़छाड़ का भी आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Allegations of assault and molestation between mother and son over transaction dispute
यमुनानगर। गांधी नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में 300 रुपये न देने के विवाद में दो युवकों ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की। बीच बचाव में आए उसके बेटे को भी पीटा। महिला ने आरोपियों पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। गांधीनगर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह काफी समय से आरोपी जुल्ला व कर्ण से दूध लेते आ रहे हैं। हर माह 1800 रुपये का दूध लेते थे। जिसका प्रतिमाह हिसाब कर देते थे। मार्च 2024 में आरोपियों से दूध लेना बंद कर दिया। इनके हिसाब के 300 रुपये बन रहे थे जो उन्हें कुछ दिन बाद देने की बात कही थी। 18 अप्रैल को वह घर पर अकेली थी। तभी आरोपी जुल्ला व करण उनके घर पर पहुंच गए और रुपये मांगने लगा। जब रुपये लेने के लिए कमरे में गई तो आरोपी भी अंदर घुस गए। गलत नीयत से उसे पकड़ लिया। इतने में बेटा आ गया। उसने उसे आरोपियों से छुड़वाने का प्रयास किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उन दोनों मां बेटे को बुरी तरह पीटा। जब वे अचेत हो गए तो दोनों आरोपी वहां से जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें उपचार दिया। गांधी नगर थाना पुलिस ने आरोपी जुल्ला व कर्ण पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed