फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Allegation of recruitment on wrong certificate, investigation initiated against constable

Yamuna Nagar News: गलत सर्टिफिकेट पर भर्ती होने का आरोप, सिपाही के खिलाफ बैठी जांच

Thu, 12 Dec 2024 01:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 12 Dec 2024 01:20 PM IST
विज्ञापन
Allegation of recruitment on wrong certificate, investigation initiated against constable
यमुनानगर। पुलिस कांस्टेबल पर गलत प्रमाण पत्र के आधार पर भर्ती होने के आरोप हैं। आरोप है कि युवक ने गलत तरीके से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का प्रमाणपत्र बनवाया था। रोहतक निवासी एक महिला प्रेमवती ने सीएम विंडो पर इसकी शिकायत की है। जिसकी जांच एसपी यमुनानगर कार्यालय से चल रही है।
विज्ञापन

सीएम विंडो पर दी शिकायत में रोहतक निवासी प्रेमवती के मुताबिक रोहतक निवासी एक युवक पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुआ था। उसने पुलिस भर्ती में ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) का प्रमाणपत्र जारी कराया था। प्रमाणपत्र जारी कराने के समय उन्होंने बताया था कि उनके पास शहर में 90 गज का मकान है। उन्होंने आरटीआई के माध्यम से युवक के सभी दस्तावेज प्राप्त किए। आरोप है कि युवक के पिता के नाम पर शहर में 200 गज से अधिक का मकान है। जिस कारण उसका ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र जारी नहीं हो सकता।
विज्ञापन

महिला ने डीसी रोहतक और सीएम विंडो पर इसकी शिकायत की थी, चूंकि सिपाही की पहली पोस्टिंग यमुनानगर में हुई थी। जिस कारण उसके मामले की जांच यमुनानगर पुलिस को दी गई है। यमुनानगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा इसकी जांच की जा रही है। एसपी यमुनानगर राजीव देसवाल ने बताया कि सिपाही की नियुक्ति को लेकर कुछ प्रमाणपत्र आए हैं। अभी जांच की जा रही है। स्थिति क्या है यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed