{"_id":"692b912be0032d151308528b","slug":"allegation-of-occupying-13-kanal-land-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-147504-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 13 कनाल जमीन पर कब्जा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 13 कनाल जमीन पर कब्जा करने का आरोप
Sun, 30 Nov 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 30 Nov 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। तीन लोगों पर 13 कनाल जमीन पर नाजायज कब्जा करने का आरोप लगा है। थाना सदर जगाधरी पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है। शिकायत में गांव धुराला निवासी रणधीर सिंह ने बताया कि उसकी बेटी संदीप कुमारी की शादी गांव तेलीपुरा में हुई है। उसकी बेटी के पास अपनी ससुराल में 13 कनाल जमीन है। गांव के ही कुछ लोग उसकी बेटी की जमीन पर नाजायज कब्जा करना चाहते हैं।
रणधीर सिंह ने बताया कि इस दौरान गांव के ही नीरज कुमार, उसकी पत्नी पूजा और सुरेंद्र कौर ने उसकी बेटी की जमीन पर नाजायज कब्जा कर लिया। आरोपियों ने खेत में खड़ी ज्वार की फसल काटकर उसे नुकसान पहुंचाया है। जब उसकी बेटी ने आरोपियों का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर उसकी बेटी ने उसे घटना के बारे में बताया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। संवाद