फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Allegation of murder of villager by feeding him poisonous substance in Malikpur

Yamuna Nagar News: मलिकपुर में ग्रामीण को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप

Tue, 20 May 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 20 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Allegation of murder of villager by feeding him poisonous substance in Malikpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। थाना व्यासपुर के गांव मलिकपुर बांगर में एक व्यक्ति को जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान इकबाल के तौर पर हुई है। हत्या का आरोप गांव के केहर सिंह उर्फ कुकल लगा है। पुलिस ने मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही है। इकबाल ने मरने से पहले एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें उसे आरोपी का नाम लेने की बात भी सामने आ रही है। परिजनों का आरोप है कि केहर सिंह की उससे पुरानी दुश्मनी थी। हमेशा बदला लेने की बात कहा करता था। केहर सिंह ने 17 मई को इकबाल खान को अपने घर बुलाया। वहां उसे जहरीला पदार्थ दिया गया।
विज्ञापन

घर पहुंचते ही इकबाल के मुंह से सफेद झाग निकलने लगा। परिवार वाले इकबाल खान को तुरंत अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। बाद में यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर व्यासपुर पुलिस अस्पताल पहुंची। जांच अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed