फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Allegation of kidnapping of a loving couple, complaint submitted to SP

Yamuna Nagar News: प्रेमी युगल के अपहरण का आरोप, एसपी को सौंपी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Allegation of kidnapping of a loving couple, complaint submitted to SP
यमुनानगर। बूड़िया थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल के घर से चले जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। अब युवक के परिजनों ने प्रेमी युगल का हाईकोर्ट की पार्किंग से अपहरण करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

परिजनों ने एसपी यमुनानगर को शिकायत देकर कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला अलग-अलग संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बूडिय़ा निवासी अब्दुल कलीम ने एसपी को शिकायत पत्र सौंपा। उनका कहना है कि उसका बेटा इंतजार गांव की ही एक युवती के साथ लीव इन रिलेशनशिप में हैं। लेकिन, युवती के परिजन इसका विरोध कर रहे हैं। कुछ युवकों ने खतरा होने के कारण पहले भी शिकायत दी गई थी। पांच दिसंबर को हाईकोर्ट ने भी लीव इन रिलेशन के आदेश हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि युवती के परिजनों ने इंतजार और युवती का हाईकोर्ट की पार्किंग से अपहरण कर लिया है। जिसके बाद से ही दोनों का कोई पता नहीं लगा है। अब्दुल कलीम ने एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांंच शुरू कर दी है।

युवती पक्ष ने भी किया था थाने पर हंगामा : इस मामले में युवती पक्ष ने भी हिंदू संगठनों के साथ मौके पर पहुंचकर हंगामा किया था। उन्होंने युवती को बरामद करने की मांग की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed