{"_id":"5f7b80388ebc3e9bd17d8ad3","slug":"allegation-of-indecent-behavior-on-rpf-sho-yamuna-nagar-news-knl465337102","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ थाना प्रभारी पर अभद्र व्यवहार का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ थाना प्रभारी पर अभद्र व्यवहार का आरोप
विज्ञापन
आरपीएफ थाना के बाहर प्रदर्शन करते भाजपा एससी मोर्चा के कार्यकर्ता
- फोटो : Yamuna Nagar
भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जंगशेर ने आरपीएफ एडीशनल एसएचओ पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। जंगशेर का कहना है कि फाटक के नीचे से निकलने पर एसएचओ ने पुराना हमीदा के कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। वह उनके पक्ष में बातचीत करने थाना पहुंचे। जब उसने अपना परिचय दिया तो उसके साथ अभद्र भाषा में बातचीत की गई। एसएचओ व अन्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उपाध्यक्ष जंगशेर अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार सुबह आरपीएफ थाने के बाहर धरने पर बैठ गए और एसएचओ के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। यहां उन्होंने एक घंटे तक थाना व थाना प्रभारी मुर्दाबाद के नारे लगाए। मौके पर पुलिस बल बुलाना पड़ा। जीआरपी एसएचओ सुरेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जंगशेर व अन्य कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत किया।
भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुराना हमीदा निवासी जंगशेर ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे आरपीएफ कर्मियों ने फाटक पार कर रहे कुछ लोगों के चालान किए थे। तब पुलिस उन लोगों को थाने ले आई। पता चलने पर वे भी थाने पहुंचे। पढ़ी लिखी पुलिस को उसने अपना परिचय दिया तो उससे बदतमीजी से बातचीत की गई। उसे कहा गया कि पद बताने की क्या जरूरत है, ये बोलो हमीदा से आए है। आरोप है कि यहां अधिकारी व कर्मी ने उसके अभद्र व्यवहार किया। धक्के मारने का भी आरोप है। रात के समय ली गई आईडी भी नहीं लौटाई। जंगशेर ने कहा कि क्या दलित को कुर्सी पर बैठने का अधिकार नहीं है। क्या दलित होना पाप है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में शिकायत करेंगे। जिला प्रदेश और देश के दलित को एक कर इस का विरोध करेंगे। सीसीटीवी फुटेज से उन्होंने पुलिस का हाव भाव देखने की मांग रखी। उधर सूचना पर जीआरपी एसएचओ सुरेश शर्मा भी पहुंचे। पूरी बात सुनने के बाद उन्होंने मामले को शांत करवाया।
वर्जन
आरपीएफ थाना के एडिशनल एसएचओ किरण का कहना है कि उनपर लगाए आरोप बेबुनियाद है। किसी के साथ कोई बदतमीजी नहीं की गई। रात के समय आम दिनों की तरह चालान जरूर किए गए। जंगशेर बतौर जमानती थाना में आए थे। उस समय कोई ऐसी बात नहीं हुई। वह हर जांच के लिए तैयार है।