फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   All work will be done under one roof, you will get relief from running around.

Yamuna Nagar News: एक ही छत के नीचे होंगे सारे कार्य, भागदौड़ से मिलेगा छुटकारा

Sun, 30 Nov 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 30 Nov 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
All work will be done under one roof, you will get relief from running around.
यमुनानगर। अभी तक ट्विन सिटी के लोगों को अपने कार्यों के लिए भागदौड़ करनी पड़ती आई है, लेकिन जल्द ही उन्हें इस परेशानी से छुटकारा मिलने वाला है। वहीं नगर निगम कर्मचारियों को भी पुराने भवन से छुटकारा मिल जाएगा। क्योंकि वर्तमान में नगर निगम का भवन काफी खस्ताहाल में है। मरम्मत करा कर काम चलाया जा रहा है। भवन काफी पुराना होने के चलते यहां सीलन के कारण बदबू, जाले तथा कई जगहों पर दीवारों में मोटी दरारें जैसे हालात बने हुए हैं। इसके अलावा पुराने भवन की प्रथम मंजिल में बने कार्यालयों में जाने के लिए बहुत ही तंग सीढि़यां हैं ऐसे में लोगों को ऊपर तक जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं नये भवन के बनने से इस प्रकार की दिक्कतें खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

-------
नये भवन में ये होगा
नगर निगम कार्यालय का नया भवन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नए भवन में दो ब्लॉक बनाए जाएंगे। एक ब्लॉक में नगर निगम मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर, नगर निगम आयुक्त, संयुक्त आयुक्त व ईओ समेत तमाम अधिकारियों के कार्यालय होंगे। वहीं दूसरे ब्लॉक में पब्लिक डिलिंग से संबंधित कार्य होंगे। नये भवन का लेवल सड़क से ऊंचा होगा ताकि बारिश का पानी इसमें न भरे। माना जा रहा है कि निगम के नए भवन को बनाने पर करीब 50 से 60 करोड़ रुपये खर्च आ सकता है। नगर निगम के पास रेलवे स्टेशन रोड पर भगत सिंह चौक के पास अपना भवन है। परंतु यह भवन अब इतना जर्जर हो चुका है कि इसकी छत से पानी टपकता है।
विज्ञापन

----
2018 से रूका पड़ा है भवन का निर्माण:
यदि सबकुछ ठीक रहा होता तो कई साल पहले नगर निगम का नया भवन बनकर भी तैयार हो गया होता। वह इसलिए कि प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नगर निगम कार्यालय का भवन बनवाने की घोषणा की थी। इसके लिए शहर में पंचायत भवन के पीछे 3.87 एकड़ जमीन भवन बनाने के लिए फाइनल की गई थी। एक सितंबर 2018 को मनोहर लाल ने भवन का शिलान्यास भी कर दिया था। मार्च 2018 में 28.28 करोड़ का पहला टेंडर लगाया गया था। यहां भवन बनाने पर गोबिंदपुरा के ग्रामीणों ने एतराज जताया और कोर्ट से स्टे लेकर भवन बनाने की प्रक्रिया रोक दी। ग्रामीणों के अनुसार यह जगह तालाब की थी, जिस पर एनजीटी की गाइडलाइन के अनुसार कोई निर्माण नहीं किया जा सकता। तब से भवन के लिए दूसरी जगह देखी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
वर्जन
-नये कार्यालय के भवन के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। भवन बनने के बाद भविष्य में एक ही छत के नीचे सभी कार्य होंगे। इससे लोगों को परेशान होने की भी दिक्कत नहीं रहेगी। करीब ढाई साल में भवन तैयार हो जाएगा।
- महाबीर प्रसाद, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed