फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   All the routes coming to the grain market were made by the corporation

Yamuna Nagar News: अनाज मंडी आने वाले सभी मार्ग निगम ने किए चकाचक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
All the routes coming to the grain market were made by the corporation
जगाधरी। जगाधरी नई अनाज मंडी में वीरवार को होने वाली गौरवशाली भारत रैली को लेकर बुधवार को युद्धस्तर पर तैयारियां की गई। निगम की कई टीमें जगाधरी अनाज मंडी जाने वाले सभी मार्गों को चमकाने में जुटी रही। इस दौरान निगम कर्मचारियों ने रैली स्थल पर आने वाली हर सड़क की गहनता से सफाई की गई। बारिश के कारण सड़कों पर जमी मिट्टी व गंदगी को कस्सी व झाड़ू से साफ किया गया।
विज्ञापन

मेयर मदन चौहान व निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर अतिरिक्त निगमायुक्त धीरज कुमार, उप निगम आयुक्त अशोक कुमार व अन्य निगम अधिकारियों ने निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया और कर्मियों के निर्देशित किया। निगम की सफाई शाखा के सीएसआई हरजीत सिंह व सीएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में कर्मियों की टीमों ने जगाधरी रोड, अनाज मंडी रोड, जिमखाना क्लब, रेलवे रोड, गोविंदपुरा रोड, सेक्टर 17 व सेक्टर 18 रोड समेत अन्य मार्गों के किनारों को साफ किया। जेसीबी की मदद से मलबा व मिट्टी के ढेर साफ किए गए। पंडाल में फॉगिंग की गई। लाइट शाखा द्वारा मार्गों की सभी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed