फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   All religions teach mutual love and harmony, all together create brotherhood

सभी धर्म सिखाते हैं आपसी प्रेम व सौहार्द, सभी मिलकर बनाए भाईचारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
All religions teach mutual love and harmony, all together create brotherhood
यमुनानगर। देश में कुछ शरारती तत्वों द्वारा की जा रही घटनाओं से आपसी सौहार्द खराब हो रहा है। धर्म के नाम पर किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाना यह भारतीय संस्कृति का संस्कार नहीं है। अनेकता में एकता ही भारत की विशेषता है, लेकिन कई दिनों से छिड़ी बहस से देश का माहौल बिगड़ गया है। सभी में इसे लेकर तनाव और रोष है। सभी मानते हैं कि कुछ लोग ऐसे हैं, जो शांति भंग कर भाईचारा खत्म करना चाहते हैं। जबकि देशवासी ऐसा नहीं होने देंगे। जिले के लोग एक मत हैं कि धर्म के नाम पर हिंसा सही नहीं है। लोगों का कहना है कि हर व्यक्ति को अपने धर्म और मान्यता के अनुसार पूजा करने का अधिकार है और इसका हनन नहीं होना चाहिए। जिलेवासियों का कहना है कि कौमी एकता कायम करने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन

देश विरोधी ताकतों से रहना होगा सतर्क
आईटीआई के प्रिंसिपल मनदीप सिंह ने कहा कि हमारे देश की एकता हमारा आपसी प्रेम है। सदियों से विभिन्न धर्मों और सभ्यता के लोग यहां मिलकर रहते आ रहे हैं। देश पर आए विभिन्न संकटों का सभी ने मिलकर सामना किया है। देश विरोधी ताकतें इसे सहन नहीं कर पा रही हैं। जिस कारण लोगों को भड़का कर अशांति फैला रहे हैं। लोगों को इनसे सतर्क रहना चाहिए। सभी को देश हित में ही कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन

धर्म नहीं सिखाता बैर
रादौर के दंडी स्वामी महेशाश्रम महाराज ने कहा कि सभी धर्मों में पूजा पद्धति अलग है, लेकिन सभी का उद्देश्य और संदेश लोगों में भाईचारा और एकता का संदेश देना है। सभी धर्म आपसी प्रेम, सहयोग, परोपकार और एक दूसरे के धर्म का आदर करने का संदेश देते हैं। कोई धर्म बैर नहीं सिखाता है। ऐसे में सभी को प्रेम के साथ मिलजुल कर रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश विरोधी ताकतों को करना होगा बेनकाब
रादौर के गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान मेजर सिंह ने कहा कि देश में धर्म को लेकर तनाव पैदा किया जा रहा है। सभी देशवासी प्रेम और शांति से रहना चाहते हैं। हम एक दूसरे के त्योहार व खुशियों में शामिल होते हैं, परंतु कुछ लोग इस शांति को भंग करना चाहते हैं। ऐसे लोगों को पहचान कर बेनकाब करना होगा। इसके लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। पुलिस और प्रशासन को ऐसे लोगों से सख्ती के साथ निपटना चाहिए।
अफवाहों पर न दें ध्यान
अधिवक्ता साहब सिंह गुर्जर ने कहा कि सभी धर्म आपसी प्रेम और समानता की शिक्षा देते हैं। कुछ शरारती प्रवृति के लोग देश की शांति भंग करके अपना निजी हित चाहते हैं। जिसके लिए वह बार बार विभिन्न धर्मों पर प्रहार करते हैं, लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाते हैं और फिर भड़काते हैं। ऐसे लोगों से बच कर रहना चाहिए। सभी को इनके खिलाफ एक जुट होकर प्रहार करना होगा। तभी हम अपने देश को ऐसे लोगों से सुरक्षित रख सकेंगे।

अमन और भाईचारा बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी
तेवर मदरसा प्रमुख लालदीन ने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि आपसी भाईचारा, सौहार्द और अमन बनाए रखें। अफवाहों पर ध्यान न दें। अराजकता फैलाने वालों से सतर्क रहें। वे सभी से गुजारिश करते हैं कि पूरी तरह से अमन और शांति कायम रखें। उन्होंने कहा कि हमें आने वाली युवा पीढ़ी को अमन और भाईचारा का संदेश देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed