फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   All policemen should keep themselves updated with modern technology: Rajiv Deswal

आधुनिक टेक्नोलॉजी से खुद को अपडेट रखें सभी पुलिसकर्मी : राजीव देसवाल

Thu, 27 Mar 2025 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 27 Mar 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
All policemen should keep themselves updated with modern technology: Rajiv Deswal
यमुनानगर। लघु सचिवालय के सभागार में बुधवार को पुलिस अधीक्षक राजीव देसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अपराध व कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी डीएसपी, इंचार्ज अपराध शाखा, थाना प्रबंधक और चौकी प्रभारी व जांच अधिकारी पहुंचे। गोष्ठी में जिले में घटित अपराध के आंकड़ों का विश्लेषण किया व कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु विचार विमर्श किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने आपराधिक आंकड़ों की तुलनात्मक समीक्षा करते हुए पिछली अपराध समीक्षा गोष्ठी में उठाए गए व पुलिस हेडक्वार्टर से प्राप्त हुए बिंदूओं पर थानावार चर्चा की।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना में आने वाली सभी शिकायतों का समय पर निस्तारण करें। लंबित शिकायतों का समय अवधि में निपटारा करें। पुलिस अधीक्षक देसवाल ने कानून एवं व्यवस्था व दर्ज मुकदमों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा ले सभी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जिले में महिलाओं की सुरक्षा, अवैध हथियार व मादक पदार्थ तस्करों, अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सचेत होकर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाएं। पीओ, बेल जंपर को काबू किया जाए। फुट पेट्रोलिंग के साथ ही सभी मुख्य मार्गों, चौराहा, हाईवे व इंटर स्टेट नाकों पर संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों की चेकिंग की जाय। जेल से बाहर आए अपराधियों पर नजर रखने, रात्रि में प्रभावी गश्त करने का कार्य प्राथमिकता से किया जाए। जिन वारदातों का खुलासा नहीं हुआ है, उनका खुलासा कर वैधानिक कार्रवाई की जाए। ताकी अपराध पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाया जा सके। थाना में आए फरियादियों की फरियाद सुन कर शीघ्र अति शीघ्र न्याय दिलवाएं, ताकि लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस करें और समाज में पुलिस की एक बेहतर छवि नजर आए। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी आधुनिक टेक्नोलॉजी से अपने आप को पूरी तरह प्रशिक्षित रखें और उच्च अधिकारियों के निर्देशों की पालना करते हुए मांगे गए जवाब को निश्चित समय अवधि में भेजना सुनिश्चित करें। इस मौके पर एडिशनल एसपी सृष्टि गुप्ता, डीएसपी राजेंद्र सिंह, राजीव मिगलानी, राजेश कुमार व सभी थाना प्रभारी, अपराध शाखा-1 व 2 प्रभारी, विभिन्न सेल प्रभारी व कर्मचारी मौजूद रहें।
विज्ञापन


---------------


बिना नंबर वाले वाहन करें जब्त -
पुलिस अधीक्षक ने गोष्ठी में जिला के पर्यवेक्षण अधिकारियों व थाना प्रभारियों को आदेश देते हुए कहा कि जिला में चोरी, आर्म्स एक्ट अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, एक्साइज एक्ट, छीना झपटी व धोखाधड़ी जैसी घटनाओं के अपराधियों को पकड़ कर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी प्रबंधक थाना को विशेष हिदायत दी कि नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाकर तस्करी में संलिप्त आरोपियों के सख्त करवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक ने पीसीआर और राइडर के साथ नाकाबंदी करके चैंकिंग अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा वाहनों को चैक करने, बिना नंबर प्लेट वाहनों को जब्त करने के आदेश दिए। वाहनों पर आवारा किस्म के लड़कों या मुंह ढके व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखे। सभी नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों किसी भी तरह से ड्यूटी में लापरवाही न बरते। थाना क्षेत्रों में पुलिस गश्ती, रोको टोको अभियान लगातार जारी रखे। सभी वांछित फरार अपराधियों की गिरफ्तारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed