फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Alerted after receiving notice, applied for Manyata

Yamuna Nagar News: नोटिस मिलने के बाद चेते मान्यता को किया आवेदन

Wed, 22 May 2024 04:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 22 May 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Alerted after receiving notice, applied for Manyata
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले में बिना अनुमति चल रहे स्कूलों को नोटिस जारी करने के बाद विभाग ठंडा हो कर बैठ गया है। विभाग ने नोटिस के आगे की कार्रवाई अभी तक शुरू नहीं की है। वहीं कुछ स्कूलों ने मान्यता के लिए आवेदन करने का हवाला दिया है। ऐसे में जब तक निदेशालय की ओर से इसका जवाब नहीं आता, इन स्कूलों पर कार्रवाई नहीं होगी।
विभाग ने बिना अनुमति चल रहे स्कूलों को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा था। स्कूलों की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं आया है। स्कूलों ने मान्यता के लिए अप्लाई किया है। मान्यता के लिए अप्लाई करने वाले स्कूलों की जांच भी जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों को करनी है। लेकिन आवेदन करके स्कूलों ने अपने लिए समय बढ़वा लिया है।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 26 निजी स्कूल चल रहे हैं। विभाग ने इन स्कूलों की सूची तैयार की है। इन सभी स्कूलों को दो श्रेणियों में रखा गया है। एक श्रेणी उन स्कूलों की है जिनके पास अधूरी व अस्थायी अनुमति है। अथवा प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च विद्यालय तक की अनुमति है और वे 12 वीं तक स्कूल चल रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी श्रेणी में वे स्कूल हैं जो पूरी तरह अमान्य है। इन स्कूलों ने पहले मान्यता ली और बाद में नवीनीकरण नहीं करवाया। ऐसे संस्थान मान्यता प्राप्त स्कूलों से सांठगांठ कर विद्यार्थियों के दाखिले बोर्ड को भेजते हैं। विभाग ने इन स्कूलों को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब देने के आदेश दिए थे।


विभाग की सूची में पुराना हमीदा क्षेत्र का मोहम्मदी पब्लिक स्कूल जोगिंद्र नगर, गंगा अकादमी पुराना हमीदा, सरस्वती विद्या ज्ञान मंदिर पुराना हमीदा, सत्यमेव जयते स्कूल आनंद कॉलोनी पुराना हमीदा, सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल साबापुर जगाधरी, मेजर एससी भांगड़ा पब्लिक स्कूल विश्वकर्मा मोहल्ला, यमुना पब्लिक स्कूल मोहन नगर, राजबाला स्कूल नाहरपुर, न्यू लाइट विद्या मंदिर हाई स्कूल मैहलावली, ग्रीन फील्ड हाई स्कूल आदर्श नगर, सैनिक हाई स्कूल जोगिंद्र नगर, जेएस बेदी हाई स्कूल कृष्णा नगर, आरके हाई स्कूल जम्मूकॉलोनी कैंप, यमुना स्कूल गंगानगर कॉलोनी, न्यू लाइट हाई स्कूल रूप नगर, संधू हाई स्कूल मछरौली बिलासपुर, न्यू माॅडल हाई स्कूल तलाकौर सरस्वतीनगर के पास किसी कक्षा तक की अनुमति नहीं है यह पूरी तरह अवैध रूप से चल रहे हैं।इसके अलावा अस्था पब्लिक स्कूल मिल्क सूखी बिलासपुर के पास 10वीं तक की मान्यता है, लेकिन 12वीं की पढ़ाई करवाई जा रही है। शिव शक्ति हाई स्कूल रणजीतपुर, श्रीकृष्णा पीएम स्कूल हरनौली, सेंट लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल शहकामेशपुर बिलासपुर, सेंट लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर, ब्राइट स्किल इंटरनेशनल स्कूल रामपुर कंबोयान के पास आठवीं तक की अनुमति है और यह स्कूल 10वीं व 12वीं कक्षाएं भी चला रहे हैं।


बिना अनुमति चल रहे स्कूलों पर विभाग एक्शन ले रहा है। जिले के 26 स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। 2-3 स्कूलों ने अपनी मान्यता के दस्तावेज दिए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। कुछेक स्कूलों ने मान्यता के लिए अप्लाई किया है। निदेशालय के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी। बिना अनुमति चल रहे स्कूल बंद किए जाएंगे। - शिव कुमार धीमान, उपजिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed