फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Alcohol attack looted cash contracts Krinde

शराब ठेके करिंदे पर हमलाकर लूटी नकदी

Tue, 24 Jun 2014 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर। Updated Tue, 24 Jun 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
कम पैसों में बीयर देने से मना करने पर युवकों ने शराब ठेके पर हमला बोल दिया और वहां से हजारों की नकदी लूट ली। इस दौरान उन्हें रोकने का प्रयास करने पर कारिंदे को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। शोर मचाने की पर बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


कारिंदे ने इसकी सूचना पुलिस और ठेकेदार को दी। पुलिस ने कारिंदे की शिकायत पर एक युवक को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

बूड़िया थाना क्षेत्र के गांव साबापुर स्थित देसी शराब के ठेके पर काम करने वाले यूपी के गांव रायगढ़ निवासी अजय कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर चार लोगों ने हमलाकर ठेके से नकदी लूट ली और उससे मारपीट की।
विज्ञापन


अजय ने बताया कि दो दिन पूरा गांव में रहने वाला भूरा उसके पास बीयर लेने आया। रुपये कम होने के कारण उसने भरे को बीयर देने से मना कर दिया। जिस पर उसने वहां काफी बवाल किया। उस समय तो लोगों ने उसे किसी तरह समझा-बूझाकर भेज दिया। लेकिन रविवार बाद दोपहर भूरा अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा और सीधे ठेके में घुस गया। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता चारों ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि आरोपियों ने उसकी पीटा और गल्ले में रखी 5600 रुपये की नकदी लूट ली। जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो वह उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद उसने ठेकेदार व पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर भूरा को नामजद करते हुए तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed