फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Akhand lessons done in college on Guru Ramdas Prakash Parv

गुरु रामदास प्रकाश पर्व पर कॉलेज में करवाया अखंड पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Akhand lessons done in college on Guru Ramdas Prakash Parv
जीएनजी कॉलेज में गुरु रामदास प्रकाश पर्व के कार्यक्रम में बोलते मुख्यातिथि। - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। संतपुरा स्थित गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। इस उपलक्ष्य में कॉलेज में गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष एवं जोड़िया साहिब गुरुद्वारा के महंत करमजीत सिंह और महासचिव एमएस साहनी ने की। इस दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर श्रीअकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

उन्होंने गुरु रामदास जी के जीवन के बारे बताया। वहीं छात्राओं को अच्छे गुणों की महत्ता बताई। उन्होंने कॉलेज प्रबंधक कमेटी को सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं पावंटा साहिब से हजूरी रागी मोहखम सिंह ने शबद गायन से गुरु की महिमा बताई। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज निदेशक डॉ. वरिंद्र गांधी व प्रिंसिपल डॉ. अनु अत्रेजा ने सभी को गुरु पर्व की शुभकामनाएं दी। अखंड पाठ के समापन पर लंगर बरताया गया। इस दौरान संत निश्चल सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन के निदेशक प्रो. एएस ओबरॉय, कॉलेज प्राचार्या डॉ. अंजू वालिया, डॉ. रमनीत कौर, डॉ. सुखविंद्र कौर, तरनदीप कौर, डॉ. रंजना मलिक, डॉ. गुरजिंद्र कौर, डॉ. प्रभजोत कौर अन्य स्टाफ सदस्य व छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed