{"_id":"6999fa7a8551d207660329ca","slug":"ai-will-provide-a-good-package-dr-karuna-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-151789-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआई से मिलेगा अच्छा पैकेज : डॉ. करुणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआई से मिलेगा अच्छा पैकेज : डॉ. करुणा
Sun, 22 Feb 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन कॉलेज में विद्यार्थियां को संबोधित करतीं प्राचार्या डॉ. करुण। प्रवक्ता
- फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में शनिवार को कंप्यूटर विभाग द्वारा बीसीए के छात्रों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक पर एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉक्टर करुणा ने कहा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक ट्रांसफॉर्मेटिव तकनीक हैं। कंप्यूटर टेक्नोलॉजी को सीख कर आसानी से अच्छी कंपनियों में अच्छे पैकेज पर नौकरी पाई जा सकती है।
नए सत्र 2026-27 से बीसीए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स शुरू होने जा रहा है। जिसकी मंजूरी महाविद्यालय को मिल गई है। मुख्य वक्ता डेल सॉफ्ट आईटी कंपनी से आए आईटी प्रोफेशनल बृजपाल कांबोज ने विद्यार्थियों को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का अर्थ है कृत्रिम तरीके से विकसित की गई बौद्धिक क्षमता व कृत्रिम बुद्धिमत्ता।
इसके अंतर्गत ऐसा कंप्यूटर या रोबोटिक तैयार किया जाता है जो मानव मस्तिष्क की तरह तर्कों के आधार पर कार्य करता है। यह कंप्यूटर विज्ञान का एक उप क्षेत्र है जो ऐसी मशीनें बनाने पर केंद्रित है जो ऐसे कार्य कर सकें जिनमें समान्यतः मानव प्रयास की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
कंप्यूटर विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर रणदीप ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों को विभिन्न प्रकार की तकनीकों के बारे में जानकारी प्रदान की जाती है। जिससे उनके तकनीकी और व्यावहारिक ज्ञान में बढ़ोतरी होती है। एक्सटेंशन लेक्चरर में प्रोफेसर शालू, प्रोफेसर मनप्रीत और राधेश्याम उपस्थित रहे।

महाराजा अग्रसेन कॉलेज में विद्यार्थियां को संबोधित करतीं प्राचार्या डॉ. करुण। प्रवक्ता- फोटो : सांकेतिक