फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   agriculture

जैविक व प्राकृतिक खेती करने से किसानों की आय होगी दोगुनी : आचार्य देवव्रत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
agriculture
agriculture - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। पद्मभूषण एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व.दर्शनलाल जैन की मृत्यु के बाद जैन नगर स्थित उनके घर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। इसके बाद वह गांव करहेड़ा खुर्द में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के फार्म हाउस में किसान संगोष्ठी में पहुंचे। उन्होंने कहा कि जैविक एवं प्राकृतिक खेती आज समय की मांग है और यदि किसान आज भी नहीं संभले तो सभी अगली पीढ़ी के लिए बंजर भूमि छोड़कर जाएंगे। किसान जैविक एवं प्राकृतिक खेती को अपनाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भोजन सब लेते हैं, परन्तु जरूरी है कि भोजन गुणवत्ता से भरपूर हो। आज किसान रासायनिक खादों व रासायनिक कीटनाशकों के बल पर खेती कर रहे हैं, जो सरासर गलत है। क्योंकि इससे पर्यावरण दूषित हो रहा है। यदि हम समय के साथ नहीं बदले तो भविष्य में खतरा ही खतरा है। क्योंकि रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों से फसल उत्पादों की गुणवत्ता अच्छी नहीं है। यह मनुष्य के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल रहे हैं। जिससे बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि किसान गुरुकुल कुरुक्षेत्र में जाकर प्राकृतिक एवं जैविक खेती को देखेें और इसे अपनाएं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज, मेयर मदन चौहान, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राम निवास गर्ग, हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्षा रोजी आनंद मलिक, जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, भारत भूषण जुयाल, कपिल मुनीष गर्ग, कृष्ण सिंगला, पुनीत बिंदल, रामेश्वर चौहान, संगीता सिंघल, बीबी कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रासायनिक कीटनाशकों से बढ़ रही बीमारियां
रासायनिक खादों एवं रासायनिक कीटनाशकों के सहारे पैदा किए जा रहे अन्न से कैंसर, मधुमेह, दिल का दौरा व अन्य बीमारियां बढ़ रही हैं। सबके सामने है कि मनुष्यों के अलावा अन्य जीव जंतुओं, प्राणियों व पशु पक्षियों को दवाइयों, अस्पतालों व डॉक्टरों की जरूरत इसलिए नहीं पड़ती। क्योंकि वे प्रकृति से जुड़े हैं और मनुष्य प्रकृति से दूर हो गया है। राज्यपाल ने कहा कि मनुष्य ने खेतों में जहर डालकर प्राकृतिक जैविकों को मार डाला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने पद्धति यही है कि किसान जैविक एवं प्राकृतिक खेती की ओर बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षामंत्री कंवरपाल व विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत सहित महानुभावों व किसानों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आचार्य देवव्रत ने गुरुकुल कुरुक्षेत्र का विकास किया। जहां पर 19 प्रदेशों के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। यहीं पर उन्होंने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्य किए और जैविक खेती का प्रचार-प्रसार हिमाचल प्रदेश, गुजरात व अन्य प्रदेशों में भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed