फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Agriculture, Wheat in Mandi, Yamunanagar

मंडी में अब भी 80 हजार क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे

Wed, 20 Apr 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रादौर।
ब्यूरो/अमर उजाला रादौर। Updated Wed, 20 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Agriculture, Wheat in Mandi, Yamunanagar
यमुनानगर - फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन

अनाज मंडी रादौर में लगातार तीसरे दिन भी गेहूं की आवक के कारण जाम लगा रहा। मंडी में अब भी लगभग 80 हजार क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ी हुई है। सोमवार को बारिश होने से अधिकतर गेहूं बरसात में भीगकर खराब हो गई थी। मंगलवार को प्रशासन की ओर से अनाज मंडी में फड के ऊपर पड़ी गेहूं को उठवाने के प्रयास किए गए, लेकिन गेहूं की मात्रा अधिक होने व आढ़तियों की दुकानों के आगे लगे चट्टों के ढेर को उठाने के लिए अभी दो से तीन दिन तक लग सकता हैं। जिसके बाद ही मंडी में गेहूं से जाम की समस्या खत्म हो सकती है। मंडी सुपरवाइजर जय सिंह ने बताया कि बरसात के बाद मंडी में गेहूं की आवक कम हुई है। लेकिन पहले से ही मंडी में एक लाख क्विंटल गेहूं सोमवार को फड़ पर था। मंगलवार को इसकी मात्रा काफी कम हुई है। उन्होंने बताया कि अब तक रादौर अनाज मंडी में दो लाख पांच हजार 315 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। पिछले वर्ष अब तक 58940 क्विंटल गेहूं की आवक हुई थी। रादौर अनाज मंडी में अब तक हैफेड ने एक लाख 29 हजार 690 कं्िवटल व वेयर हाऊस ने 75625 क्विंटल गेहूं की खरीद की है। जठलाना मंडी में अब तक 29630 क्विंटल व गुमथला में 38395 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। पिछले वर्ष रादौर अनाज मंडी में कुल तीन लाख 31 हजार 896 क्विंटल गेहूं की आवक हुई थी। इस बार साढे़ चार से पांच लाख क्विंटल तक गेहूं की आवक होने की उम्मीद है।

सत्ता पक्ष का क ोई भी नेता या विधायक रादौर मंडी में नहीं पहुंचा खरीद का जायजा लेने  
मंडी के पूर्व प्रधान राजेश कांबोज व करनैल सागडी ने बताया कि एक अप्रैल को गेहूं की खरीद का सीजन शुरू हुआ था। लेकिन आज तक रादौर अनाज मंडी में भाजपा का कोई विधायक या मंत्री निरीक्षण करने तक नहीं आया। मंडी में गेहूं का भारी मात्रा में स्टाक खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। सीपीएस श्यामसिंह राणा या राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज जो कि रादौर क्षेत्र से संबंधित हेै। दोनों में से कोई भी जनता का प्रतिनिधि मंडी में गेहूं की खरीद का जायजा लेने तक नहीं आया। यहां तक की प्रशासन के अधिकारी भी आंख मूंदकर बैठे हुए हैं। जिससे मंडी में आढ़ती परेशान है।
विज्ञापन


प्रतिबंध के बावजूद रादौर अनाज मंडी में बिक रहा है यूपी का गेहूं  
सरकार द्वारा प्रदेश की मंडियों में बाहरी प्रदेशों की गेहूं बिकने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके बावजूद रादौर, जठलाना, गुमथला अनाज मंडियों में खुलेआम यूपी का गेहूं बिक रहा है। स्थानीय आढ़ती यूपी के गेहूं को खरीद रहे है। रात के  अंधेरे में यूपी के किसान रादौर व अन्य अनाज मंडियों में गेहूं लेकर आते है। उस समय मंडियों में प्रशासन का कोई अधिकारी नहीं होता। जिसका लाभ उठाकर आढ़ती व यूपी के किसान सरकार की आंखों में धूल झोंकने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
गेहूं का उठान धीमा होने से किसान व आढ़ती परेशान
साढौरा। अनाज मंडी में गेहूं का उठान धीमा होने से किसानों एवं आढ़तियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान स्वर्ण सिंह ढलौर, शीश पाल रत्तुवाला एवं सुभाष बकाला ने बताया कि मौसम किसी भी समय खराब हो सकता है। मंडी में उठान की गति बेहद धीमी है ऐसे में यदि तेज बरसात हो तो खुले में पड़ी उनकी गेहूं को काफी नुकसान होगा। किसानों ने बताया कि पिछले सीजन में भी गेहूं का उठान धीमा होने एवं अचानक आई भारी बरसात के कारण से मंडी में पड़ी उनकी फसल को काफी नुकसान पहुंचा था। इस बार भी गेहूं का उठान काफी धीमा हो रहा है। मंडी में गेहूं की आवक बहुत तेजी से हो रही है। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान विनोद कुमार के मुताबिक गाड़ियों के न मिलने के कारण से गेहूं के उठान में मुश्किल आ रही है। उन्होंने बताया कि गाड़ियों के इंतजार में मजदूरों को खाली बैठना पड़ रहा है तथा किसानों सहित आढ़तियों को दिक्कत आ रही है।


 
उठान में तेजी लाकर दो दिन में क्लीयर करें मंडी : डीएफएससी
मुस्तफाबाद। जिला खाद्य एंव आपूर्ति नियंत्रक सुरेंद्र कुमार ने मंगलवार को अनाज मंडी मुस्तफाबाद का दौरा किया। उन्होंने ट्रांसपोर्टरों को निर्देश दिए कि उठान में तेजी लाकर दो दिन में मंडी क्लीयर की जाए। इस दौरान डीएफएससी ने आढ़तियों की दुकानों पर जाकर गेहूं के कट्टों के वजन की जांच की, जो कि ठीक पाया गया। उन्होंने किसानों से बातचीत की और कहा कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। किसी भी प्रकार की दिक्कत आने पर वह उनसे संपर्क कर सकते है। मार्केट कमेटी के सचिव राजीव चोपड़ा ने बताया कि अब तक मंडी में सरकारी एजेंसियों द्वारा दो लाख तीन हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसमें उठान कि लिए 50 हजार क्विंटल मंडी मे शेष पड़ी है। मंडी सुपरवाइजर धर्मवीर ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण मंडी में गेहूं की आवक भी कम हो गई है। इस मौके पर निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति सुखचैन सिंह, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मांगेराम गुंदयानी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed