फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Agriculture Minister handed over a list of 150 works to the Mayor

Yamuna Nagar News: कृषि मंत्री ने मेयर को सौंपी 150 कामों की सूची

Tue, 30 Sep 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 30 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister handed over a list of 150 works to the Mayor
बैठक में निगम मेयर सुमन बहमनी व अधिकारियों से विकास कार्यों पर चर्चा करते कैबिनेट मंत्री श्याम
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा सोमवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचे। मंत्री ने निगम क्षेत्र में जनहित में होने वाले लगभग 150 से अधिक विकास कार्याें की सूची मेयर और अधिकारियोंं को दी। साथ ही अधिकारियों को इन कामों के जल्द एस्टीमेट तैयार कराकर कराने शुरू कराने के लिए निर्देश दिए।
मेयर सुमन बहमनी ने निगम के अधिकारियों को मौके का मुआयना कर निविदा लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री ने मेयर व अधिकारियों के साथ शहर में चल रहे कार्यों पर चर्चा की। बैठक में विशेष अधिकारी अनिल कुमार यादव, अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, नगर निगम व नगर पालिका रादौर के विभिन्न वार्डाें पार्षद व निगम अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

राणा ने कहा कि वार्ड नंबर 19 के खेड़ी रांगडान, गोविंद विहार, ससौली, रामनगर, फूसगढ़, पंजेटो का माजरा, मंडेबरी, पीर का माजरा, वार्ड 21 के कांसापुर, मायापुरी कॉलोनी, गोल्डन पुरी, राजीव गार्डन, रामनगर, अशोक विहार, बूड़िया कॉलोनी, कमलपुरी, सुंदर विहार, कांसली, शिवपुरी-बी, एकता विहार व अन्य वार्डाें में पक्की गलियों, नालियों, सामुदायिक भवनों, धर्मशालाओं व अन्य विकास कार्याें का निर्माण व मरम्मत कार्य किए जाने है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित में होने वाले इन विकास कार्याें को प्राथमिकता से करें। सभी विकास कार्याें के जल्द से जल्द एस्टीमेट तैयार कर टेंडर लगवाकर निर्माण कार्य कराए। मेयर सुमन बहमनी व अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने बताया कि जो कॉलोनियां अभी तक अवैध है, उनमें नियमानुसार विकास कार्य नहीं किए जा सकते है।

नियमित कॉलोनियों से संबंधित सभी विकास कार्याें का मौका मुआयना कर एस्टीमेट तैयार किए जाएंगे। उन्होंने अभियंता शाखा के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैबिनेट मंत्री द्वारा बताए गए विकास कार्याें का जायजा लें। एक सप्ताह के भीतर सभी विकास कार्याें की रिपोर्ट तैयार कर काम शुरू कराएं। इस मौके पर कार्यकारी अभियंता विकास धीमान, दयाल चंद शर्मा, सीएसआई अनिल नैन, सीएसआई विनोद बेनीवाल, पार्षद उज्ज्वल ठाकुर, पार्षद हरजीत आनंद, पार्षद मनजीत कौर इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed