{"_id":"6973cc6f57ac3e2db402dc6c","slug":"agreement-reached-on-increasing-honorarium-and-evaluation-fees-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-150367-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मानदेय व मूल्यांकन राशि बढ़ाने पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मानदेय व मूल्यांकन राशि बढ़ाने पर बनी सहमति
Sat, 24 Jan 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष रामवीर शर्मा के नेतृत्व में हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार से भिवानी में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बोर्ड परीक्षाओं में लंबे समय से लंबित मानदेय संबंधी मांगों को प्रमुखता से उठाया।
महासंघ ने कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में तैनात सुपरिंटेंडेंट, सुपरवाइजर, क्लर्क और परीक्षा केंद्र प्रमुख को दिए जाने वाले मानदेय तथा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पर मिलने वाली राशि बढ़ाने का मुद्दा रखा। इस पर दोनों पक्षों के बीच विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। बैठक के बाद बोर्ड अध्यक्ष ने शिक्षकों की मांगों पर सहमति जताते हुए आश्वासन दिया कि जिन बिंदुओं पर सहमति बनी है, उन्हें लेकर बोर्ड शीघ्र आदेश जारी करेगा। बोर्ड अध्यक्ष के आश्वासन पर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामवीर शर्मा ने धन्यवाद देते हुए जल्द से जल्द औपचारिक घोषणा करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में प्रांत उपाध्यक्ष करण सिंह, प्रांत मंत्री विनोद चौहान, प्रांत कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम, सुरेश भारद्वाज, महावीर और राजेश सिंह मौजूद रहे।