फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Age 62...cycling 50 km daily

Yamuna Nagar News: उम्र 62 की...रोज 50 किमी चला रहे साइकिल

Tue, 03 Jun 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 03 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Age 62...cycling 50 km daily
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। उम्र 62 पार कर रही है, पर जज्बे के आगे कई जवान भी हार मान जाएं। बात हो रही आईएमए के प्रदेश सचिव डॉ. धीरेंद्र सोनी की, जिन्हें लॉकडाउन में साइकिलिंग का चस्का ऐसा लगा कि पांच साल में 98 हजार किलोमीटर साइकिल चला चुके हैं। 62 की उम्र में साइकिल पर रोज औसत 50 किलोमीटर रास्ता नाप रहे हैं।
वे कई बार एक दिन में अधिकतम 200 किमी तक भी साइकिल चला चुके हैं। ऐसा कर मिसाल बने डॉ. सोनी का मानना है कि शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए साइकिलिंग सबसे बेहतर व सुगम विकल्प है। डीएवी डेंटल कॉलेज में फिजियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. सोनी ने बताया कि कोरोना महामारी आई तो लॉकडाउन लग गया। तभी खुद का स्वस्थ रखने के लिए साइकिलिंग शुरू की थी।
विज्ञापन

तब रोज पांच किमी. भी मुश्किल से साइकिल चला पाते थे। इसमें धीरे-धीरे किमी. बढ़ाते गए, जो अब रोज औसत 50 किमी. तक है। इसके लिए रोज सुबह साढ़े चार से साढ़े सात बजे के बीच दो घंटे तक लगातार साइकिल चलाते हैं। ऐसा करते हुए रोज शहर से बाहर निकल जाते हैं और साढ़े सात बजे घर लौट नौ बजे कॉलेज पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह पांच साल में 98 हजार किमी. साइकिलिंग कर चुके हैं, जिसका रिकॉर्ड मोबाइल ऐप के जरिए रख रहे हैं। जिस दिन कॉलेज से छुट्टी होती है और मौसम भी अनुकूल मिलता है, तब एक दिन में अधिकतम 200 किमी. भी साइकिलिंग कर लेते हैं। उन्होंने बताया कि साइकिलिंग शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखती है। एक घंटे तक मध्यम रफ्तार पर साइकिल चलाने पर भी 550 तक कैलोरी बर्न हो सकती है।

इससे हृदय, रक्त वाहिकाओं व फेफड़ों का आसानी से व्यायाम हो जाता है। जिन लोगों का वजन अधिक है, उनके लिए साइकिलिंग अतिरिक्त फैट को कम करने में काफी मददगार है। इस तरह शरीर तंदुरूस्त रहेगा, जिससे मानसिक स्तर पर भी आप खुद का स्वस्थ महसूस करेंगे। साइकिलिंग करते रोज नए रास्तों पर सुबह प्रकृति के अनोखे नजारे देखने से भी मानसिक स्तर पर मजबूती मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed