फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   After the warning, the district civil hospital started shining

Yamuna Nagar News: चेतावनी के बाद चमकने लगा जिला नागरिक अस्पताल

Fri, 12 Sep 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 12 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
After the warning, the district civil hospital started shining
जिला नागरिक अस्पताल में पेंट करते मजदूर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीसी पार्थ गुप्ता की सख्ती और 15 दिन का अल्टीमेटम दिए जाने के बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल को चमकाने में जुट गए हैं। अस्पताल में एंट्री गेट से लेकर आखिर तक सभी जगह काम लगा हुआ है। अस्पताल में कहीं मरम्मत चल रही है तो कहीं पेंट आदि करके चमकाया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी अस्पताल में लगातार राउंड लेकर कमियों को दूर कराने में लगे हैं। सवा दो साल पहले 105 करोड़ रुपये से तैयार हुए जिला नागरिक अस्पताल के भवन में कई कमियां हैं। अस्पताल की सबसे बड़ी समस्या इसकी छत से पानी का टपकना है। अस्पताल के अंदर पानी कहां से आ रहा है स्पष्ट रूप से इसका किसी को भी पता नहीं है।
विज्ञापन

कोई बारिश का पानी बताता है तो कोई इसे भवन के अंदर छत से जा रहे पाइप का वेस्ट पानी बता रहा है। लगातार भवन की दीवारों पर लगी टाइलें गिर रही हैं। गत सप्ताह भी ब्लड बैंक के साथ वाली दीवार से कई टाइल रैंप के पास गिरी। गनीमत यह रही कि टाइलें किसी के ऊपर नहीं गिरी। यहां से हर समय लोगों का आना जाना लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक के बाद एक मिल रही कई शिकायतों के बाद मंगलवार को डीसी पार्थ गुप्ता ने एडीसी नवीन आहूजा के साथ जिला अस्पताल के भवन का निरीक्षण किया था। अस्पताल में मिली कमियों को देख कर डीसी काफी नाराज हुए थे। उनके साथ पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन भी थे। अस्पताल के नए भवन में अभी कोई कमी है तो उसे ठीक करने की सारी जिम्मेदारी इसका निर्माण करने वाली एजेंसी की है।
इस पर डीसी ने एजेंसी के प्रतिनिधियों को भी अस्पताल में बुलाया था। डीसी ने पीडब्ल्यूडी एक्सईएन और एजेंसी को साफ शब्दों में कहा था कि उन्हें 15 दिन में अस्पताल की सारी कमियों दूर चाहिए। इसमें कोई लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। इस पर उनके जाने के बाद से ही अस्पताल में जगह-जगह काम हो रहा है। अस्पताल की छत पर भी डबल कोट किया जा रहा है ताकि लीकेज न हो। कहीं खोदाई करके दरारों को भरा जा रहा है।

अस्पताल के भवन की एक-एक कमी को दूर कराया जा रहा है। जो काम पीडब्ल्यूडी व निर्माण करने वाली एजेंसी का है, वह उनसे कराया जा रहा है। जो काम अस्पताल के स्तर पर होना है, वह हम करा रहे हैं। - डॉ. जितेंद्र सिंह, पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed