फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   After the registration of the case, the municipal employees came in support of the sanitary inspector

केस दर्ज होने के बाद सेनेटरी इंस्पेक्टर के समर्थन में आए नगरपालिका कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
After the registration of the case, the municipal employees came in support of the sanitary inspector
यमुनानगर। नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर अमित कांबोज पर एससी, एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज होने के बाद नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा उनके समर्थन में आ गई है। नपा कर्मचारियों ने अमित कांबोज के समर्थन में प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि सेनेटरी इंस्पेक्टर पर दर्ज झूठा मुकद्दमा रद्द किया जाए। वहीं केस दर्ज कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रधान विक्की पारचा ने बताया कि 25 मार्च को निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर अमित कांबोज जगाधरी में कुछ लोगों को पकड़ा था। उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग खुद को निगम कर्मचारी बताकर रेहड़ी पर सब्जी बेचने वालों से पर्ची काट रहे हैं। जब वह कार्यालय के कर्मचारी व होमगार्डों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक महिला व कुछ अन्य लोग रेहड़ी वालों की 700 से 800 रुपये की पर्ची काट रहे थे। अमित कांबोज ने उनसे पूछताछ की तो उन्हें बताया गया कि उन्हें एफसीआई की तरफ से लाइसेंस मिला हुआ है। जब उन्हें इस संबंध में दस्तावेज दिखाने को कहा गया तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। जिस पर अमित कांबोज उन्हें निगम के जगाधरी कार्यालय में ले आए। वहां पर एक पुलिसकर्मी भी आया जो कहने लगा कि लाइसेंस उसकी पत्नी के नाम पर है। कई घंटे के बाद पर्ची काटने वालों ने दस्तावेज दिखाए। जिसके बाद उन्हें जाने दिया गया। इसके कुछ दिन बाद पर्ची काटने वालों ने अमित कांबोज पर एससी, एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करवा दिया। यह केस जानबूझ कर रंजिश के तहत दर्ज कराया गया, क्योंकि वह खुद भी वहां मौजूद थे। अमित कांबोज ने किसी को जातिसूचक शब्द नहीं कहे।
विज्ञापन

--------
किसी भी जांच को तैयार हूं : अमित कांबोज
सेनेटरी इंस्पेक्टर अमित कांबोज का कहना है कि उन्होंने किसी को जातिसूचक शब्द नहीं कहे। जब कोई बाहर से मिलने आता है तो किसी को पता नहीं होता कि वह किस जाति से है। ऐसे में कोई जातिसूचक शब्द क्यों कहेगा। यह आरोप निराधार हैं। वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed