फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   After the Nephews death the maternal uncle who had an illegal pistol at home was arrested

भांजे की मौत के बाद घर में अवैध पिस्टल रखने वाला मामा गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
After the Nephews death the maternal uncle who had an illegal pistol at home was arrested
थाना छप्पर क्षेत्र के गांव गंदापुरा स्थित डेरे पर खेल-खेल में अवैध देसी पिस्टल से चली गोली छाती में लगने से हुई साढ़े तीन वर्षीय मनराज की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने उसके आरोपी मामा बादलवीर को गिरफ्तार कर लिया है। बादलवीर पर घर में अवैध हथियार रखने और गैर इरादतन हत्या के आरोप में केस दर्ज किया था। पूछताछ में बादलवीर ने बताया कि जिस देसी पिस्टल की गोली लगने से बच्चे की मौत हुई थी, उस पिस्टल को उसे अंबाला के गांव धीन निवासी रजत से लिया था। रजत पर अंबाला जिले में कई आपराधिक केस दर्ज है। 22 अप्रैल को रजत अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए दादूपुर हैड पर आया था। जहां नहाते हुए नहर में डूबने से उसकी मौत हो गई थी। पुलिस रविवार को आरोपी बादलवीर को कोर्ट में पेश करेंगी।
विज्ञापन

छप्पर थाना प्रभारी रायसिंह ने बताया कि शुक्रवार को गोली लगने से हुई साढ़े तीन वर्षीय मनराज की मौत हो गई थी। बच्चे के पिता अंकुर की शिकायत पर उसके मामा बादलवीर सिंह पर केस दर्ज किया गया था। उसकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीम दबिश दे रही थी। देर शाम पुलिस ने आरोपी बादलवीर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने यह देसी पिस्टल धीन निवासी रजत से खरीदी थी। रजत पर अंबाला जिले में कई आपराधिक केस दर्ज है। आरोपी पर कितने केस दर्ज है। इसकी जांच की जा रही है। बादलवीर ने बताया कि वह यह पिस्टल अपनी सुरक्षा के लिए लेकर आया था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

छाती में गोली लगने से हुई थी बच्चे की मौत: शहर की जम्मू कॉलोनी निवासी अंकुर की शादी गंदापुरा निवासी शीतल के साथ हुई थी। दोनों के पास इकलौता बेटा तीन वर्षीय मनराज था। 24 मई को शीतल अपने बेटे मनराज के साथ मायके में गई थी। तब से वह वहीं अपने मायके में रह रही थी। घर में मनराज के मामा बादलवीर ने देसी पिस्टल रखी हुई थी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मनराज घर के अंदर खेल रहा था। जब घर के सदस्य बाहर आंगन में बैठे हुई थे, तब खेलते खेलते मनराज को कमरे में रखी अवैध पिस्टल उठा ली। जब वह पिस्टल से छेड़छाड़ करने लगा तो उससे गोली चल गई। पिस्टल से निकली गोली उसकी छाती में लगी। जिससे वह लहूलुहान होकर कमरे में गिर गया। गोली की आवाज सुनकर आंगन में बैठी महिलाएं तुरंत घर के भीतर पहुंची, जहां उन्हें मनराज को खून से लथपथ पाया। गंभीर हालत में मनराज को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। छप्पर पुलिस ने मामले में मृतक के पिता अंकुर की शिकायत पर बादलवीर पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed