फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   After the firing incident, a temporary police post opened in the village Bal Chappar

फायरिंग की घटना के बाद गांव बाल छप्पर में खोली अस्थायी पुलिस चौकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
After the firing incident, a temporary police post opened in the village Bal Chappar
यमुनानगर। नामांकन से पहले बाल छप्पर हुई सरपंच के चुनाव की तैयारी कर रही अनुराधा के घर पर फायरिंग की वारदात के बाद बुधवार को गांव में अस्थाई पुलिस चौकी खोल दी गई। एसपी मोहित हांडा ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने अनुराधा व उसके परिवार और अन्य ग्रामीणों को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

एसपी ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे बिना डर के पंचायत चुनाव में हिस्सा ले। पुलिस उनकी पूरी सुरक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस घटना में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही वारदात करने वाले पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उन्होंने बताया कि गांव बाल छप्पर में सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ने की इच्छुक अनुराधा के घर पर दो बदमाशों ने सोमवार रात पांच गोलियां चलाई थी। गोलियां गेट पर लगी थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात दो युवकों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया हुआ है। वारदात के बाद से ही पुलिस बल गांव में तैनात है।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार रात को थाना छप्पर थाना क्षेत्र के गांव बाल छप्पर में सरपंच पद के चुनाव की तैयारी कर रही अनुराधा के घर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ पांच राउंड फायर कर दिए। गनीमत रही कि फायरिंग के समय परिवार सदस्य घर के अंदर थे। इसलिए किसी को गोली नहीं लगी। अनुराधा ने मंगलवार को ही नामांकन भरना था। वारदात के समय बदमाशों ने धमकी देते हुए कहा था कि तुम सरंपची के चुनाव में खड़े होकर दिखाओ, हम तुम्हें गोली मारकर जान से मार देंगे। फायरिंग के बाद बदमाश पंजाबी भाषा में गालियां देते हुए पाबनी की तरफ फरार हो गए। गांव में 25 साल बाद सरपंच पद के चुनाव एससी रिजर्व सीट पर होना है। वारदात के बाद से महिला व उसका परिवार सहमा हुआ है। उन्होंने सरपंच पद का चुनाव न लड़ने का फैसला लिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्धों से की जा रही पूछताछ
छप्पर थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि फायरिंग करने वाले कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए गए है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी मोहित हांडा ने बुधवार को गांव बाल छप्पर का दौरा किया और गांव में अस्थाई चौकी खोली। ग्रामीणों को डरने की आवश्यकता नहीं है। पुलिस क्षेत्र में निरंतर गश्त पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed