फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   After the death of the person under suspicious circumstances, the family members buried him.

संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत होने के बाद परिजनों ने दफना दिया था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
After the death of the person under suspicious circumstances, the family members buried him.
गांव जठलाना में कब्र में रखा मृत व्यक्ति का शव। - फोटो : Yamuna Nagar
जठलाना गांव जठलाना में 40 वर्षीय व्यक्ति की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।परिजनों ने कोई कार्रवाई कराए बिना शव को कब्रिस्तान में दफना दिया। इसके बाद मृत व्यक्ति की एक महिला मित्र ने पुलिस को शिकायत देकर मृतक की जहर देकर हत्या किए जाने के आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने देर शाम नायब तहसीलदार की मौजूदगी में व्यक्ति के शव को कब्रिस्तान में कब्र से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

पुलिस ने कब्र से निकलवाए गए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृत व्यक्ति की महिला मित्र ने मृतक के परिजनों पर उसकी हत्या किए जाने के आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना जठलाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि मंगलवार को तड़के लगभग तीन बजे गांव जठलाना के फकीरान मोहल्ला निवासी कुर्बान (40) की तबीयत खराब होने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
विज्ञापन

वहां उसकी हालत खराब होने पर उसे मुलाना मेडिकल कॉलेज में भेजा गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। सुबह लगभग साढ़े 10 बजे मृतक कुर्बान को गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया गया। जिसके बाद गांव की एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि दफनाए गए व्यक्ति की जहर देकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने प्रशासन के अधिकारियों के आदेश पर कब्रिस्तान में कब्र से मृत व्यक्ति के शव को निकाला गया। कुर्बान मजदूरी करता था और तीन बच्चों का पिता था। थाना प्रभारी ने बताया कि कुर्बान के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर उसकी मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed