फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   After the death of the home guard, the brother grabbed Rs 50 lakh from the insurance

Yamuna Nagar News: होमगार्ड की मौत के बाद भाई ने बीमे के 50 लाख हड़पे

Thu, 10 Apr 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 10 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
After the death of the home guard, the brother grabbed Rs 50 lakh from the insurance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। रादौर के बकाना गांव निवासी शीनम ने अपने देवर पर पति होमगार्ड सोहन की मौत के बाद इंश्योरेंस के 50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसके देवर ने बैंक मैनेजर की मिलीभगत से यह रुपये हड़पे। गांधी नगर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके देवर के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

बकाना निवासी शीनम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 अक्टूबर 2019 में उसकी शादी होमगार्ड सोहन के साथ हुई थी। इसके बाद 15 अप्रैल 2022 को उसने एक पुत्र को जन्म दिया। जिसका नाम समर्थ है। उसने बताया कि उसके पति का बैंक खाता महाराणा प्रताप सिंह चौक स्थित एचडीएफसी बैंक में था। जिसका नॉमिनी उसका देवर मोहन सिंह है और मोहाली में रहता है।
विज्ञापन

पिछले साल सात फरवरी को अचानक ड्यूटी के दौरान उसके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद उसने अपने देवर मोहन से नॉमिनी में उसका नाम लिखाने के लिए कहा। उसके देवर ने हां कर दी। आरोपी ने उसे विश्वास दिलवाया कि वह उसे उसके पति के बैंक खाते में आने वाली इंश्योरेंस की रकम भी दिला देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में मोहन सिंह के मन में लालच आ गया और उसने नॉमिनी से अपना नाम नहीं हटवाया। काफी महीनों तक जब उसका नाम नॉमिनी में नहीं चढ़ा तो उसने बैंक में आरटीआई लगा कर जानकारी मांगी तो पता चला कि उसके पति सोहन के बैंक खाते की रकम व इंश्योरेंस की रकम मिला कर कुल 50 लाख रुपये का भुगतान मोहन सिंह को कर दिया गया है।

उसने आरोप लगाया कि इसमे बैंक मैनेजर की भी मिली भगत है। उसने इस बारे अपने देवर से बात की तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। गांधी नगर थाना के जांच अधिकारी एएसआई सुखदेव का कहना है कि आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed