{"_id":"68fd1debfcdf81e10008c49a","slug":"after-the-arrival-of-paddy-in-the-grain-markets-decreased-the-purchase-increased-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-145846-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अनाज मंडियों में धान की आवक घटने के बाद खरीद में आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अनाज मंडियों में धान की आवक घटने के बाद खरीद में आई तेजी
Sun, 26 Oct 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी अनाज मंडी में सुखाने के लिए सड़क पर डाला गया धान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अनाज मंडियों में अब धान की आवक बहुत कम हो गई है। इससे मंडियां अब खाली होने लगी हैं। धान तो आ रहा है, लेकिन उतना नहीं जितना एक सप्ताह पहले तक आ रहा था। अब रोजाना मुश्किल से दो हजार मीट्रिक टन धान आ रहा है। यही वजह है कि किसान जो धान लेकर आ रहे हैं उसकी खरीद भी जल्दी होने लगी है।
वहीं उठान ने भी जोर पकड़ा है। अब तक 95 प्रतिशत धान का उठान हो चुका है। जिले की सभी 13 मंडियों में 6,18,720 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। इस अवधि में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 2,89,241 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 2,17,304 मीट्रिक टन, हरियाणा भंडारण निगम द्वारा 1,12,175 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। मंडियों से 5,88,404 एमटी धान का उठान हो चुका है जो कि 95 प्रतिशत है। 30,315 एमटी धान अभी मंडियों में उठान के लिए पड़ा है।
डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि व्यासपुर अनाज मंडी में 57,836 मीट्रिक टन, छछरौली अनाज मंडी में 76,803 मीट्रिक टन, गुमथला राव अनाज मंडी में 8,628 मीट्रिक टन, जगाधरी अनाज मंडी में 84,284 मीट्रिक टन, जठलाना अनाज मंडी में 3,382 मीट्रिक टन, खारवन अनाज मंडी में 5,270 मीट्रिक टन, प्रतापनगर अनाज मंडी में 1,15,672 मीट्रिक टन, सरस्वतीनगर अनाज मंडी में 1,13,821 मीट्रिक टन, रादौर अनाज मंडी में 57,882 मीट्रिक टन, रणजीतपुर अनाज मंडी में 50,023 मीट्रिक टन, रसूलपुर मंडी में 12,300 मीट्रिक टन, साढौरा अनाज मंडी में 32,330 मीट्रिक टन, यमुनानगर अनाज मंडी में 489 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है।