फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   After passing 12th, now preparing to take admission in college

Yamuna Nagar News: बारहवीं पास करने के बाद अब कॉलेज में दाखिला लेने की तैयारी

Thu, 16 May 2024 06:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 16 May 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
After passing 12th, now preparing to take admission in college
जगाधरी। हरियाणा एवं केंद्रीय बोर्ड ने दसवीं व 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम जारी होने के बाद कॉलेजों की तरफ विद्यार्थियों की दौड़ शुरू हो गई है। कॉलेज में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि उच्च शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक दाखिले का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है, लेकिन कॉलेज में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी उत्साहित हैं। कॉलेज, संस्थानों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। महाविद्यालयों की ओर से प्रांगण में शिविर भी लगाए जा रहे हैं, जिसमें इस साल पास हुए विद्यार्थियों को कॉलेज के कोर्स, वातावरण व नियमों के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में चार महिला, पांच एडिड कॉलेज, पांच राजकीय काॅलेज, पांच प्रबंधन एवं तकनीकी व फार्मेसी संस्थान, दो सेल्फ फाइनेंस कॉलेज, एक राजकीय होटल एंड मैनेजमेंट कॉलेज, तीन पॉलिटेक्निक संस्थान, तीन इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। अभी किसी काॅलेज में दाखिला का शेड्यूल नहीं है। जबकि पॉलिटेक्निक कॉलेज में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा के लिए प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसके लिए विद्यार्थी तीन जून तक आवेदन कर सकते हैं। जबकि लेटरल एंट्री स्कीम के तहत सीधे दूसरे साल में 27 मई तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन



सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक में 540 सीट

सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक में विद्यार्थियों का विशेष रूझान है। जिले के सबसे पुराने पॉलिटेक्निक कॉलेज में कुल 540 सीटें हैं। प्राचार्य अनिल कुमार ने बताया कि विभिन्न शाखाओं में कुल 540 सीटें हैं। सरकारी डिप्लोमा कोर्स की केमिकल इंजीनियरिंग में 60, कंप्यूटर इंजीनियरिंग में 60, इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में 60 सीटें हैं। इसके अलावा गैर सरकारी डिप्लोमा कोर्स में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में कुल 120, कंप्यूटर साइंस में 60 सीटें, सिविल इंजीनियरिंग में 60, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 60, इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में 60 सीटें हैं। जिसके लिए आवेदन शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------

पंजीकरण के लिए आवश्य दस्तावेज

पॉलिटेक्निक कॉलेज में दाखिला लेने के लिए पहला चरण पंजीकरण करवाना है। पंजीकरण के लिए 10वीं का प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, लेटरल एंट्री दाखिले के लिए दसवीं का प्रमाण पत्र के साथ 12वीं पीसीएम, एनएसक्यूएफ लेवल-4, दो साल का आईटीआई कोर्स जो भी लागू होता है, उसके प्रमाण-पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, (दसवीं पास वाले स्कूल से) आधार कार्ड, 2023 में बना आय प्रमाण पत्र, बैंक खाते की कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो, अभिभावकों का मोबाइल नंबर, नॉन रिफंडेबल पंजीकरण शुल्क एक हजार रुपये सामान्य वर्ग के लिए, 700 रुपये आरक्षित वर्ग एससी ए. एससीडी, बीसी ए, बीसीबी, ईडब्ल्यूएस, पीएच, ईएसएम, एफएफ, केएम, एचजीएसटी व महिला उम्मीदवार के लिए हैं। तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए आवेदन शुरू हो गया है। जिसकी अंतिम तिथि तीन जून है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed