फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   After nine years, five hunters of Sambhar were sentenced to three years

नौ साल बाद मिली सांभर के पांच शिकारियों को तीन साल की सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
After nine years, five hunters of Sambhar were sentenced to three years
(यमुनानगर) प्रतापनगर। नौ साल पहले कलेसर नेशनल पार्क के सेंचुरी एरिया में सांभर का शिकार करने वालों को कुरुक्षेत्र की पर्यावरण कोर्ट ने दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। कोर्ट ने पांच लोगों को सांभर का शिकार करने का दोषी पाया और उन्हें तीन साल की दी है। वहीं कोर्ट ने उन पर दस हजार का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना की राशि अदा न करने पर अतिरिक्त सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन

बता दें कि दो नवंबर 2011 की देर रात करीब बजे ढाई बजे तत्कालीन वन राजिक अधिकारी नवल किशोर टीम के गुरनाम सिंह, कुलदीप सिंह, सुरेश पाल, विजय सिंह, रमेश कुमार के साथ आंबवाली बीट में गश्त पर थे। इसी दौरान जंगल के भीतर वाहन की रोशनी नजर आई। जिस पर टीम ने वाहन के पहियों के निशान का पीछा किया गया और मौके पर पहुंच गए। जंगल में एक काले रंग की बोलेरो कार खड़ी थी, जिसमें सांभर का कटा शव रखा हुआ था। सांभर को गोलियों से मारा गया था। उसकी टांग व सिर पर गोली के निशाने थे। सांभर को मारकर उसके 17 टुकड़े किए गए थे, ताकि ले जाने में आसानी हो। इस दौरान पास ही गांव झीवरहेड़ी निवासी रविंद्र सिंह खड़ा था। उसके पास डबल बैरल की 12 बोर की बंदूक और 10 कारतूस बरामद हुए। वहीं कांसापुर निवासी मुनीर खान के पास खून से सने तीन चाकू मिले, जबकि गांव रटौली निवासी मनोज कुमार के पास से बैटरी, मोबाइल फोन मिला। बोलेरो कार चालक कांसापुर निवासी जमशेद अली और आरिफ भी मौके पर थे। टीम ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। पांचों के खिलाफ पर्यावरण कोर्ट में केस चलाया गया। गिरफ्तारी के कुछ दिन बाद सभी को जमानत मिल गई। न्यायाधीश प्रचेता सिंह की कोर्ट में पांचों के खिलाफ 16 मार्च को आरोप सिद्ध हुए। जिस पर कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया। कोरोना संक्रमण के चलते आगे कार्रवाई नहीं हो पाई। अब कोर्ट ने उन्हें तीन साल जेल और दस हजार रुपये का जुर्माना की सजा सुनाई है। कलेसर के वन राजिक अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पांचों आरोपियों पर कलेसर नेशनल पार्क और सेंचुरी एरिया में शिकार करने पर विभागीय सहित वन्य प्राणी संरक्षण की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed