{"_id":"686431b5a4871c317f07d024","slug":"after-misbehaving-with-sister-in-law-the-child-was-strangled-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-140142-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ननद-भाभी से अभद्रता कर बच्चे का गला दबाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ननद-भाभी से अभद्रता कर बच्चे का गला दबाया
Wed, 02 Jul 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। थाना व्यासपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घूमने निकलीं ननद-भाभी ने स्कूल चौकीदार पर अभद्रता कर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने बच्चे का गला दबा दिया महिला की शिकायत पर थाना व्यासपुर पुलिस ने आरोपी चौकीदार पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
एक गांव की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को वह अपनी भाभी, मां और बेटे के साथ सरकारी स्कूल ढलौर में घूमने फिरने के लिए गई थी। वहां पर चौकीदार ने उनके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। उससे व उसकी भाभी के साथ हाथापाई की और कपड़े फाड़ दिए और उसके लड़के का गला घोंटने की कोशिश की।
विज्ञापन
उसके शोर मचाने पर आरोपी बेटे को छोड़कर मौके से भाग गया। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना व्यासपुर प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी चौकीदार सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन