{"_id":"63504b5a26961c01423e1a08","slug":"after-killing-the-young-man-the-dead-body-was-thrown-in-the-dam-forest-yamuna-nagar-news-knl125016867","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव को बांध जंगल में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर शव को बांध जंगल में फेंका
विज्ञापन
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के पांसरा जंगल में 30 वर्षीय युवक का शव मिला है। युवक के सिर व गुप्तांग पर चोट के निशान हैं। शव अर्धनग्न हालत में परने से बंधा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और शव को ठिकाने लगाने के लिए जंगल में फेंक दिया गया। बुधवार सुबह फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर शौच के लिए जंगल में गए तो उन्होंने युवक का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि करीब 30 वर्षीय युवक का शव अर्धनग्न हालत में पड़ा था। उसके सिर से खून बह रहा था। शव परने से बंधा हुआ था।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। जांच में सामने आया कि युवक के सिर व गुप्तांग पर तेजधार हथियार से वार किए गए हैं। हत्या के बाद हत्यारों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए जंगल में फेंक दिया। डीएसपी रजत गुलिया, सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार, एफएसएल की टीमों ने मौके पर पहुंच कर जांच की। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीमों ने भी आसपास के क्षेत्र को खंगाला लेकिन हत्यारे का कोई सुराग नहीं लग पाया। देर शाम तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास लोगों से पूछताछ की गई लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। हत्यारों का पता नहीं चल पाया है। जल्दी ही उनका पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
-दिनेश, सदर थाना प्रभारी