फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   After giving birth, the newborn was left on the roadside

जन्म देने के बाद नवजात को सड़क किनारे छोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
After giving birth, the newborn was left on the roadside
एक कलयुगी मां ने नवजात को सड़क किनारे मरने के लिए छोड़ दिया। मां का मन बिलकुल भी नहीं पसीजा और अकेला छोड़ कर चली गई। घटना गांव कैल से रूलहाखेड़ी मार्ग की है। नवजात के बारे में तब पता चला जब वहां से गुजर रहे राहगीरों को उसके रोने की आवाज सुनाई दी। जब वे मौके पर पहुंचे तो नवजात को इस हालत में देखकर हैरान हो गए और कंबल में लपेटा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चाइल्डलाइन को सूचना दी गई। चाइल्डलाइन की टीम ने नवजात को रेस्क्यू कर सिविल अस्पताल के निक्कू वार्ड में दाखिल कराया। बताया जा रहा है पुलिस ने नवजात के बारे में पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा है नवजात की हालत गंभीर है और अज्ञात पर केस भी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जब राहगीर सड़क से गुजर रहे थे। तब उनकी नजर इस नवजात पर पड़ी थी। उसके बाद उन्होंने डायल 112 पर इसकी सूचना दी थी। इसके बाद कंट्रोल से पुलिस के पास मैसेज गया। तब पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने नवजात को पहले सिविल अस्पताल जगाधरी में दाखिल कराया गया। जहां बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल के निक्कू वार्ड में दाखिल कराया गया। थाना प्रभारी कुसुम ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed