{"_id":"6179ac41e5e3381c8f0a81ad","slug":"after-being-removed-from-the-job-the-truck-driver-got-robbed-yamuna-nagar-news-knl879076126","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी से हटाने पर ट्रक चालक ने ही करवाई थी लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी से हटाने पर ट्रक चालक ने ही करवाई थी लूट
विज्ञापन
ट्रक चालक से लूट के आरोपियों को कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस
- फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। योजना बनाकर ट्रक चालक से 20 हजार की लूट करने के तीन आरोपियों को सीआईए टू की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। लूट की योजना उसी चालक ने बनाई जो पहले उसी ट्रक को चलाता था, जिसमे लूट की गई। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया।
पूछताछ में सामने आया है कि ट्रक चालक ने ट्रक मालिक से नौकरी से हटाने की रंजिश व पैसे की जरूरत के चलते लूट को अंजाम दिया। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा बरामद किया गया है। लूटी गई रकम बरामद करने के लिए पूछताछ की जा रही है। इंचार्ज महरूफ अली ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जिला शामली के झिंझाना निवासी शाकिर पानीपत के राजेश ट्रांसपोर्टर पर ट्रक चालक है। 21 अक्तूबर को वह ट्रक लेकर माइनिंग जोन बल्लेवाला में आ रहा था। बल्ले वाला के पास तीन बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने ट्रक के आगे बाइक लगाकर उसके साथ मारपीट की और 20 हजार रुपये लूट लिए। यह मामला प्रतापनगर थाने में दर्ज है।
तब शाकिर ने पूर्व में ट्रक पर रहे चालक रहमिया कॉलोनी निवासी दिलशाद पर लूट का आरोप लगाया था। इंचार्ज ने बताया कि देर शाम उन्हें सूचना मिली थी कि छछरौली के पास से आरोपी दिलशाद अपने दो साथियों के साथ घूम रहा है। दबिश देकर पुलिस ने दिलशाद व उसके साथी जुल्फान व आमिर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम देना कबूल किया।
विज्ञापन
ऐसे बनाई थी लूट की योजना
इंचार्ज महरुफ अली ने बताया कि दिलशाद पानीपत के राजेश ट्रांसपोर्ट पर ट्रक चालक का काम करता था। मालिक ने उसे नौकरी से हटा दिया। 21 अक्तूबर को उसकी जगह दूसरे चालक शाकिर को ट्रक लेकर खनन सामग्री लेने के लिए बल्लेवाला जोन में भेजा। उससे कहा कि वह जाते समय दिलशाद को उसके गांव छोड़ दे। दिलशाद ट्रक में ही बैठ गया। उसे पता था कि ट्रक मालिक ने शाकिर को 20 हजार रुपये दिए हैं।
दिलशाद ने छछरौली अनाज मंडी पर शाकिर को ट्रक रोकने के लिए कहा। वहां से वह जुल्फान व आमिर के पास गया और लूट की योजना बनाई। करीब दो घंटे बाद में वापस ट्रक पर आ गया और ट्रक खुद चलाने लगा। शाकिर कनेक्टर की तरफ खिड़की पर बैठा था, जैसे ही वह ट्रक लेकर बल्लेवाला के पास गया तो बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। तीनों नकाबपोश थे। उन्होंने शाकिर के साथ मारपीट कर 20 हजार रुपये लूट लिए। दिलशाद से उन्होंने कुछ नहीं कहा। तभी शाकिर ने दिलशाद पर शक जताया था। पुलिस ने जब मामले में दिलशाद को गिरफ्तार किया तो लूट की गुत्थी सुलझ गई। अभी मामले में एक आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।