{"_id":"62a103fb17bac0076b26f057","slug":"after-befriending-on-instagram-the-young-man-raped-a-class-x-student-yamuna-nagar-news-knl1109172131","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक ने दसवीं कक्षा की छात्रा से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक ने दसवीं कक्षा की छात्रा से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। गांधी नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने छात्रा की अश्लील वीडियो भी बनाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी पिंका के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।
थाना गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में 15 वर्षीय किशोरी ने बताया कि वह दसवीं कक्षा में पढ़ती है। उसने अपने पिता के मोबाइल पर इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया हुआ है। करीब दो साल पहले उसकी पिंका के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। जिसके बाद पिंका उसे फोन पर बात करने लगा। छात्रा ने बताया कि एक दिन पिंका ने उसे फोन करके शहर के मुकंद लाल कॉलेज के पीछे बुलाया। वह उसे कॉलेज के पास स्थित होटल में ले गया था। जहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पिंका ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली।
छात्रा ने बताया कि आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी। छात्रा ने बताया कि वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल कर आरोपी ने उसके साथ तीन-चार बार दुष्कर्म किया। बाद में उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। उसे जब इस बात का पता चला तो उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिंका के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच कर रहे हैं।