फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Adult players from the district made their mark in Sonipat, winning the football trophy.

Yamuna Nagar News: जिले के प्रौढ़ खिलाड़ियों ने सोनीपत में जमाई धाक, जीती फुटबॉल ट्रॉफी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Adult players from the district made their mark in Sonipat, winning the football trophy.
जगाधरी। सोनीपत में हुए चौथे डे एंड नाइट अमर मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में जिले की मास्टर्स एफसी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। शनिवार दोपहर तीन बजे शुरू हुआ एक दिवसीय टूर्नामेंट देर रात 12 बजे संपन्न हुआ। टूर्नामेंट सोनीपत वॉरियर्स की ओर से करवाया, जिसमें 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की प्रदेश की 12 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मास्टर्स एफसी यमुनानगर ने इस टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टीम ने पहले मुकाबले में दिल्ली के द्वारका क्लब को 2-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। दूसरे मैच में बिंदलपुर एफसी को एक गोल से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में यमुनानगर की टक्कर रोहतक की टीम से हुई। इस मैच ने जिले की टीम ने रोहतक को 3-0 से करारी मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसमें दिल्ली के फाल्कन क्लब से यमुनानगर का मैच हुआ।
विज्ञापन

जिले के प्रौढ़ खिलाड़ियों ने अपना अनुभव दिखाया और क्लब को 3-0 से शिकस्त देकर फाइनल में पहुंचे। टूर्नामेंट का अंतिम मुकाबला बेहद शानदार रहा। इस दौरान एफसी यमुनानगर की टक्कर दिल्ली यंग गेनर्स एफसी से हुई। मैच बेहद रोमांचक रहा। पहले हॉफ के 14वें मिनट में खिलाड़ी कुलबीर सिंह ने शानदार गोल करके टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हॉफ के नौवें मिनट में लक्की सिंह ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए दूसरा गोल दाग दिया। इसके साथ ही मास्टर्स एफसी ने 2-0 की बढ़त बना ली और अंत तक इस बढ़त को बरकरार रखा। अंतिम क्षणों तक दिल्ली की टीम यह बढ़त नहीं तोड़ सकी और यमुनानगर ने ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट में मास्टर्स एफसी के फॉरवर्ड खिलाड़ी बेकहम कुलवीर ने सर्वाधिक पांच गोल करने का रिकॉर्ड बनाया। टूर्नामेंट के मुख्यातिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व फुटबॉल कोच सुरेंद्र जून ने कुलवीर को बेस्ट फॉरवर्ड के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। टीम के गोलकीपर अनिल कुमार ने भी शानदार बचाव कर दर्शकों का दिल जीता। टीम का नेतृत्व रणविजय सिंह ने किया, जबकि कोच की जिम्मेदारी विद्युत विभाग यमुनानगर के सुखविंद्र सिंह ने निभाई। टीम प्रबंधक राजू भाटिया के साथ कुलबीर सिंह, लक्की सिंह, पुष्पिंदर सिंह, बिंदर सिंह, तारी सिंह, अनूप सैनी, सुनील कुमार, सौरव कालिया, पंकज चुघ, राजेश भारद्वाज टीम में शामिल रहे।

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed